न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुन: शुरू होगी ‘केदारनाथ’, सामने आई सुशांत और सारा की नई तस्वीर

फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शुरुआत के साथ ही सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर खबरों में छा गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Feb 2018 1:23:49

पुन: शुरू होगी ‘केदारनाथ’, सामने आई सुशांत और सारा की नई तस्वीर

फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शुरुआत के साथ ही सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर खबरों में छा गए हैं। ऐसे में पूरी टीम बेहद खुश और उत्साहित है। सुशांत की एक तस्वीर इसका सबूत है।

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे सारा अली खान और अभिषेक कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन भी लिखा है 'जय शिव शंभू'। इस तस्वीर में तीनों ही बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। खासतौर पर सारा अली खान, जिनके डेब्यू को लेकर कई दिनों से बातें चल रही थीं।

बता दे, अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ पिछले कुछ दिनों से निर्माता और निर्देशक के बीच हुए विवाद के चलते डिब्बाबंद होने के कगार पर आ गई थी। लेकिन अब सुनाई दे रहा है कि सारा अली खान की माँ अमृता सिंह के बीच में आ जाने के कारण इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही पुन: शुरू होने वाली है।

केदारनाथ में सारा अली खान के साथ सुशांत सिंह राजपूत हैं, जो इन दिनों चम्बल के बीहड़ों में ‘सोन चिरैया’ की शूटिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अमृता सिंह को जल्द से जल्द इस फिल्म के लिए पुन: तारीख उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।

जहां पिछले दिनों सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ के बंद होने की खबरें सामने आई थी वहीं अब फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि इस फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू हो चुकी है। बता दें कि फिल्म निर्माताओं और अभिषेक के बीच काफी कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद से ऐसी खबरें सामने आई कि सारा की पहली फिल्म ही अधर में लटक जाएगी। खैर अब निर्माताओं और निर्देशक के बीच का विवाद खत्म हो चुका है।

अभिषेक कपूर ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के सेट से एक वीडियो साझा कर बताया है कि केदारनाथ का दूसरा शेड्यूल शुरू कर दिया गया है। अभिषेक ने अपने वीडियो को साझा करते हुए लिखा है और सफर अभी भी जारी है. . . दूसरा शेड्यूल शुरू होने वाला है...

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह