न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुश्किलों में ‘पत्नी’, शुरू हुई ‘पति’ की ‘वो’ के साथ लव स्टोरी

मूल रूप से यह फिल्म बी.आर. चोपड़ा की 70 के दशक में आई फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का रीमेक है, जिसमें संजीव कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका में विद्या सिन्हा और प्रेमिका की भूमिका में रंजीता कौर नजर आई थीं

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 04 Feb 2019 3:50:22

मुश्किलों में ‘पत्नी’, शुरू हुई ‘पति’ की ‘वो’ के साथ लव स्टोरी

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर अप्रत्याशित सफलतम फिल्म देने वाले कार्तिक आर्यन इन दिनों तेजी से निर्माताओं की पसन्द बनते जा रहे हैं। इस वर्ष उनकी फिल्म ‘लुका छिपी’ का प्रदर्शन होने जा रहा है वहीं दूसरी ओर उन्होंने निर्माता भूषण कुमार की अगली फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की शूटिंग शुरू कर दी है। मूल रूप से यह फिल्म बी.आर. चोपड़ा की 70 के दशक में आई फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का रीमेक है, जिसमें संजीव कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका में विद्या सिन्हा और प्रेमिका की भूमिका में रंजीता कौर नजर आई थीं।

bollywood,kartik aryan,bhumi pednekar,ananya pandey,pati patni aur woh

रीमेक में संजीव कुमार की भूमिका कार्तिक, विद्या सिन्हा की भूमिका भूमि पेडनेकर और रंजीता की भूमिका अनन्या पांडे कर रही हैं। इस फिल्म के लिए पहले तापसी पन्नू को कास्ट किया गया था, लेकिन फिर निर्माताओं ने कार्तिक आर्यन की शंका को देखते हुए उनके स्थान पर भूमि पेडनेकर को अपनी फिल्म के साथ जोड़ा। कार्तिक आर्यन का कहना था कि तापसी उनसे बड़ी स्टार हैं जिसके चलते फिल्म में उनकी भूमिका उभर नहीं पाएंगी और फिल्म के प्रमोशन के वक्त भी वे तापसी से दबे हुए नजर आएंगे। अपनी इसी शंका के चलते उन्होंने निर्माताओं से नायिका को बदलने का आग्रह किया जिसके चलते तापसी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

bollywood,kartik aryan,bhumi pednekar,ananya pandey,pati patni aur woh

कार्तिक आर्यन की यह गलतफहमी है कि उन्होंने भूमि को अपने से छोटी स्टार माना है। उन्हें इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि भूमि ने सिर्फ दो फिल्मों—दम लगाके हइशा और टॉयलेट एक प्रेम कथा—से बॉलीवुड में अपनी जो छवि बनाई है उसे बनाने में दूसरे सितारों को कई वर्ष लग जाते हैं। उन्हें लगातार बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है जबकि कार्तिक आर्यन को कृति सेनन जैसी असफल अभिनेत्री के साथ ही काम करने को मिल रहा है। यह कार्तिक आर्यन का सौभाग्य है जो भूमि ने इस फिल्म में उनके साथ काम करना स्वीकार किया है। उन्होंने फिल्म की पटकथा में अपने किरदार को देखकर काम किया है।

bollywood,kartik aryan,bhumi pednekar,ananya pandey,pati patni aur woh

बात करें भूमि के वर्क फ्रंट की तो इन दिनों जहाँ वे इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर रही हैं वहीं दूसरी ओर वे आगामी माह अपनी प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘सोन चिडिय़ा’ के प्रमोशन में जुटी हुई है, जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। यह चम्बल के डकैतों पर आधारित ड्रामा है जो 70 के दशक पर बेस्ड है जब चम्बल में डकैतों का राज चलता था। इस फिल्म को डकैत मानसिंह के गिरोह पर आधारित बताया जा रहा है जो अन्त में आपस में लडक़र खत्म हो गया था। इस फिल्म के जारी हुए ट्रेलर और उसमें दिखाये गए संवादों को दर्शकों ने बहुत पसन्द किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम