न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘लुका-छिपी’: दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए सिनेमाघर जाने को तैयार कृति

हाल ही में सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने वर्ष 2019 का कैलेण्डर लाँच किया जिसमें बॉलीवुड के जाने माने सितारों ने शिरकत की। इसी अवसर पर अभिनेत्री कृति सेनन भी पहुँची जहाँ उनसे पत्रकारों ने उनकी आने वाली फिल्म लुका छिपी के बारे में बातचीत की

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 30 Jan 2019 5:53:31

‘लुका-छिपी’: दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए सिनेमाघर जाने को तैयार कृति

हाल ही में सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने वर्ष 2019 का कैलेण्डर लाँच किया जिसमें बॉलीवुड के जाने माने सितारों ने शिरकत की। इसी अवसर पर अभिनेत्री कृति सेनन भी पहुँची जहाँ उनसे पत्रकारों ने उनकी आने वाली फिल्म लुका छिपी के बारे में बातचीत की। अपनी आगामी फिल्म ‘लुका छिपी’ के प्रदर्शन के लिए उत्साहित अभिनेत्री कृति सेनन का कहना है कि उन्हें खुशी है कि दर्शक फिल्म के विषय से जुड़ रहे हैं। जब भी मेरी फिल्म रिलीज होती है तो मैं नर्वस होती हूं। लेकिन इस बार मैं बहुत खुश और उत्साहित भी हूं क्योंकि दर्शक फिल्म के विषय से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘दर्शक फिल्म के विषय को पसंद कर रहे हैं। इसलिए मैं देखना चाहती हूं कि वे फिल्म देखते समय कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। मुझे लगता है कि यह ऐसी फिल्म है जिसके लिए मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए सिनेमाहाल जाना चाहूंगी।’ ज्ञातव्य है कि हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर को जारी किया गया था और फिर दो दिन पूर्व ही इस फिल्म का पहला गीत ‘ये खबर छपवा दो अखबार में, पोस्टर लगवा दो बाजार में’ जारी किया गया है। मूल रूप से वर्ष 1996 में आई अक्षय कुमार उर्मिला मातोंडकर की फिल्म ‘अफलातून’ के इस गीत को रीक्रिएट किया गया है। इस गीत को भी दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसन्द किया है।

bollywood,kartik aaryan,kriti sanon,dinesh vijan,laxman utekar,luka chuppi

‘लुका छिपी’ एक ऐसे जोड़े की कहानी है जो शादी से पहले ‘लिव-इन’ में रहने का निर्णय करता है और कैसे उनके परिवार उनकी योजना में शामिल हो जाते हैं। ट्रेलर को मिल रही दर्शकों की प्रतिक्रिया पर कृति ने कहा, ‘ट्रेलर को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। मैं इसको लेकर वास्तव में खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक फिल्म की उतनी ही प्रशंसा करेंगे जितनी प्रशंसा वे ट्रेलर की कर रहे हैं।’

इस फिल्म के साथ लक्ष्मण उतेकर निर्देशन में कदम रख रहे हैं। इसका निर्माण दिनेश विजन ने किया है। दिनेश इससे पहले कृति सेनन को लेकर सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘राब्ता’ का निर्माण व निर्देशन कर चुके हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई थी। लुका छिपी आगामी 1 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम