न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'संजू' का टीजर देख खुश हुईं करीना कपूर, भाई रणबीर की एक्टिंग को लेकर कही ये बड़ी बात

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। संजू का ट्रेलर सबको काफी पसंद आ रहा है और रणबीर के किरदार की तो सभी तारीफ कर रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Apr 2018 2:28:59

'संजू' का टीजर देख खुश हुईं करीना कपूर, भाई रणबीर की एक्टिंग को लेकर कही ये बड़ी बात

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। संजू का ट्रेलर सबको काफी पसंद आ रहा है और रणबीर के किरदार की तो सभी तारीफ कर रहे हैं। आम दर्शक हो या फिर कोई बड़ा बॉलीवुड कलाकार, सभी रणबीर कपूर की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने कितनी खूबसूरती से संजय दत्त के अवतार को धारण किया है। अभी तक सुभाष घई और ऋषि कपूर जैसे कलाकार रणबीर कपूर की तारीफ कर चुके हैं और अब इस लिस्ट में करीना कपूर खान का नाम भी जुड़ गया है।

हाल ही में करीना कपूर खान से मीडिया ने रणबीर कपूर की ‘संजू’ के बारे में पूछा तो जवाब में करीना ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की। करीना कपूर के अनुसार, ‘बॉलीवुड का कोई भी दूसरा कलाकार संजय दत्त को स्क्रीन पर इस तरह से नहीं जी सकता था। मेरे मुताबिक तो रणबीर ही इस फिल्म के लिए सबसे अच्छी च्वाइस थे और टीजर देखकर यह साबित भी हो गया है।’

आपको बता दें करीना कपूर खान फिल्म ‘संजू’ के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ ‘3 इडियट्स’ में काम कर चुकी हैं, जो कि बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट रही थी। हालांकि रणबीर कपूर ने राजकुमार हिरानी के साथ ‘संजू’ के लिए पहली बार हाथ मिलाया है।

अगर बात रणबीर और करीना की करें तो कुछ समय पहले करीना ने मीडिया के सामने इस बात की इच्छा जाहिर की थी कि वो रणबीर के साथ फिल्म करने का सपना देखती हैं। अगर उनके पास ऐसी कोई कहानी आती है, जिसको भाई-बहन के रिश्ते के आसपास गढ़ा गया होगा तो वो उसे जरूर साइन करेंगी। फिल्म ‘संजू’ में रणबीर कपूर के साथ-साथ दिया मिर्जा, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, विक्की कौशल और परेश रावल जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 29 जून 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल