करण जौहर अपने बैनर तले इस वर्ष कई अन्य निर्माताओं के साथ मिलकर फिल्म निर्माण कर रहे हैं। चार साल बाद एक बार फिर से उन्होंने साजिद नाडियाडवाला के साथ अपनी दूसरी फिल्म की घोषणा की है। पिछले दो माह से अधिक समय से करण जौहर की यह फिल्म ‘शिद्दत’ के नाम से चर्चाओं में थी। लेकिन करण जौहर ने कहा था कि ‘जिस फिल्म के बारे में बात की जा रही है वह शिद्दत नहीं है। शिद्दत अब कभी नहीं बनेगी, क्योंकि इसकी मुख्य नायिका श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं है। उनके बाद शिद्दत को नहीं बनाया जा सकता।’ हालांकि श्रीदेवी की बेटी जाह्ववी कपूर ने कहा था कि जिस फिल्म को अब माधुरी दीक्षित करने जा रही हैं वह मेरी मॉम श्रीदेवी की ड्रीम फिल्म ‘शिद्दत’ ही है। खैर बॉलीवुड में इस तरह के बयानात चलते रहते हैं। अब फाइनली करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक’ की घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म कई मामलों में खास है। इस फिल्म को तकरीबन 15 साल पहले करण जौहर और यश जौहर ने प्लान किया था, लेकिन तब इस प्रोजेक्ट पर करण जौहर काम नहीं कर सके।
#Kalank takes off... Sajid Nadiadwala and Karan Johar. pic.twitter.com/lcoCGPOzWI
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 18, 2018














