न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब इस सफल निर्माता के हाथों में ऋतिक की ‘सुपर 30’, अप्रैल में हो सकती है प्रदर्शित!

निर्देशक विकास बहल पर फैंटम फिल्म्स के एक पूर्व कर्मचारी द्वारा यौन उत्पीडन का आरोप लगने के बाद ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म परेशानी में घिर गई, जिसके कारण प्रोडक्शन हाउस भी भंग हो गया।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 05 Jan 2019 11:14:49

अब इस सफल निर्माता के हाथों में ऋतिक की ‘सुपर 30’, अप्रैल में हो सकती है प्रदर्शित!

इस वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘सुपर 30 (Super 30)’ को लेकर समाचार आ रहे हैं कि विवादों के कारण प्रदर्शन में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए फिल्म निर्माता निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्मस के बीच मध्यस्था करने को तैयार हैं। बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि करण जौहर (Karan Johar) के मध्यस्थ के रूप में सामने आने के बाद से ही इस फिल्म के प्रदर्शन की राह आसान होने के आसार हैं। यदि सब कुछ ठीक हो जाता है तो फिल्म को अप्रैल माह में प्रदर्शित किया जा सकता है।

‘सुपर 30’ की रिलीज को उन अनसुलझे मुद्दों के बाद स्थगित कर दिया गया है जो कुछ समय के लिए फिल्म पर काम कर रहे हैं। निर्देशक विकास बहल पर फैंटम फिल्म्स के एक पूर्व कर्मचारी द्वारा यौन उत्पीडन का आरोप लगने के बाद ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) स्टारर फिल्म परेशानी में घिर गई, जिसके कारण प्रोडक्शन हाउस भी भंग हो गया। जबकि सह-निर्माता रिलायंस एंटरटेनमेंट काफी कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म का प्रदर्शन हो सके लेकिन बाधाओं के चलते वे ऐसा कर नहीं पा रहे हैं।

bollywood,karan johar,super 30,Hrithik Roshan

अब अगर सूत्रों की मानें तो करण जौहर ने निर्माताओं के मध्य मध्यस्थ बनना स्वीकार कर लिया है। करण जौहर का नाम इसलिए आ रहा है क्योंकि उन्होंने हाल ही में रिलायंस के साथ मिलकर रोहित शेट्टी के निर्देशन में ‘सिम्बा’ बनाई है और वे ऋतिक रोशन के भी करीब हैं। इसी के चलते वे चाहते हैं कि इस फिल्म का प्रदर्शन जल्द से जल्द हो।

ज्ञातव्य है कि पहले इस फिल्म का प्रदर्शन 25 जनवरी को प्रदर्शन होना तय था। उस समय इसका मुकाबला कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका’ से होना था। लेकिन विवादों में आने के बाद ‘सुपर 30’ का पोस्ट प्रोडक्शन काम अटक गया जिसके चलते इसके प्रदर्शन की संभावनाएँ नगण्य हो गईं।

bollywood,karan johar,super 30,Hrithik Roshan

वैसे तो अप्रैल माह में सुपर 30 के प्रदर्शन की संभावना व्यक्त की जा रही है, जो मुश्किल लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस महीने में कई और फिल्मों का प्रदर्शन होना है। सबसे बडी बात स्वयं करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कलंक’ 19 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रहा है। ऐसे में करण अप्रैल की कौन सी तारीख पर ‘सुपर 30’ को परदे पर लाएंगे यह विचारणीय प्रश्न है।

इसके अतिरिक्त 5 अप्रैल को अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘जोया फैक्टर’ का प्रदर्शन होगा और इसी दिन विद्युत जामवाल अभिनीत ‘जंगली’ भी आएंगी। अनुमान लगाया जाए तो सिर्फ 12 अप्रैल वाला सप्ताह ही ‘सुपर 30’ को मिल पाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम