न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दोस्ताना-2 को लेकर करण जौहर का ट्वीट, कहा सब अफवाहें हैं...

सोशल मीडिया पर करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना-2’ को लेकर कई समाचार नजर आ रहे थे

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 30 Jan 2019 6:00:51

दोस्ताना-2 को लेकर करण जौहर का ट्वीट, कहा सब अफवाहें हैं...

सोशल मीडिया पर करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना-2’ को लेकर कई समाचार नजर आ रहे थे। इन समाचारों में कहा जा रहा था कि करण जौहर ने आलिया भट्ट से दोस्ताना-2 का कथानक शेयर किया है, जो उन्हें पसन्द आया है और करण ने उन्हें इसके लिए साइन कर लिया है। अब खुद करण जौहर ने बॉलीवुड के गलियारों में तेजी से फैल रहे इन समाचारों का खण्डन किया है और कहा कि यह सब मात्र अफवाहें हैं।

करण जौहर ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘रिकॉर्ड के लिए. . . . . दोस्ताना-2 के लिए किसी को भी अधिकारिक तौर पर सम्पर्क नहीं किया गया है। कुछ विचार और सोच अभी प्रक्रिया में हैं परन्तु आधिकारिक तौर पर कुछ भी तय नहीं है।’

करण जौहर के इस ट्वीट के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि दोस्ताना-2 को लेकर मीडिया में जो भी समाचार आ रहे हैं, उनमें किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। इससे पूर्व इन समाचारों में कहा जा रहा था कि करण जौहर ने दोस्ताना-2 पर काम शुरू कर दिया है। वर्ष 2008 में करण जौहर ने तरुण मनसुखानी के निर्देशन में फिल्म ‘दोस्ताना’ का निर्माण किया था। अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत इस फिल्म ने उस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कारोबार किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद से करण जौहर इसके सीक्वल को लेकर चर्चा करते रहे हैं लेकिन उन्हें कोई उपयुक्त कथानक नहीं मिल पा रहा था।

बताया जा रहा है कि अब करण जौहर को इसके सीक्वल के लिए सही कहानी मिल गई है और उन्होंने इस फिल्म को बनाने की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। फिल्म में नायिका के तौर पर आलिया भट्ट को लेने की संभावना है। आलिया करण जौहर के बैनर की कई फिल्मों में इस वर्ष नजर आने वाली हैं। सूत्रों का कहना है कि फिल्म को लेकर आलिया से बातचीत शुरू हो गई है और उन्हें फिल्म का आइडिया पसन्द आया है। जल्द ही उन्हें फाइनल पटकथा सुनाई जाएगी। आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में दो नए मेल सितारों को पेश किया जाएगा। उनकी तलाश जारी है। करण जौहर कास्ट तय होने के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे। हाँ फिल्म का प्री प्रोडक्शन काम शुरू हो चुका है जिसका मतलब है कि करण फिल्म को लेकर काफी गम्भीर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल