न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुरू हुई 2019 की 200 करोड़ी फिल्म, तीन भागों में बनेगी ‘ब्रह्मास्त्र’

करण जौहर के बैनर तले बनने वाली अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय अभिनीत अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग बुल्गानिया के सोफिया में शुरू हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Feb 2018 11:41:14

शुरू हुई 2019 की 200 करोड़ी फिल्म, तीन भागों में बनेगी ‘ब्रह्मास्त्र’

करण जौहर के बैनर तले बनने वाली अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय अभिनीत अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग बुल्गानिया के सोफिया में शुरू हो गई है। यह अयान मुखर्जी और करण जौहर का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है जो तीन भागों में बनेगा। इसका पहला भाग 15 अगस्त 2019 को प्रदर्शित किया जाएगा। शेष दो भागों को 2021 और 2023 में प्रदर्शित किया जाएगा। यह बॉलीवुड की फिल्म ऐसी फिल्म होगी जिसे तीन भागों में बनाया और प्रदर्शित किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म के निर्माण पर करण जौहर 350 करोड़ खर्च करने जा रहे हैं। इस हिसाब से इस फिल्म के प्रत्येक भाग को बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ का कारोबार करना होगा, जिसके बाद ही यह फिल्म मुनाफे का सौदा साबित होगी। वैसे करण जौहर और अयान मुखर्जी को उम्मीद है कि उनकी फिल्म पर लगने वाली 350 करोड़ की लागत आसानी से न सिर्फ वसूल हो जाएगी अपितु यह फिल्म उन्हें भारी मुनाफा भी देगी।

bollywood,bollywood news,karan johar,amitabh bachchan,ranbir kapoor,alia bhatt,mouni roy

यशराज फिल्म्स के साथ अपना करियर शुरू करने वाली अयान मुखर्जी ने अपने करियर की दूसरी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ करण जौहर के लिए बनायी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 188 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी, जबकि यशराज फिल्म्स के लिए बनाई गई उनकी फिल्म ‘वेकअप सिड’ अपनी लागत नहीं निकाल पायी थी। हालांकि यह फिल्म थी बेहतरीन।

कुछ देर पहले ही ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म का लोगो जारी किया गया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए तरण ने कैप्शन लिखा है कि ब्रह्मास्त्र की शूटिंग आज से शुरू हो गई है।

इस फिल्म में टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगी। यह मौनी की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले वह अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। गोल्ड आगामी 15 अगस्त को प्रदर्शित होगी।

अब तक रणबीर कपूर की सार्वजनिक तौर पर तारीफ कर चुकी आलिया भट्ट उनके साथ पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही हैं। आलिया भट्ट ने कई मौके पर जगजाहिर किया है कि वह रणबीर को काफी पसंद करती हैं। यहां तक की करण जौहर के चैट शो के दौरान आलिया ने यह भी कह दिया था कि वह रणबीर से शादी करना चाहती हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर के साथ काम करने को लेकर आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैं काफी उत्साहित हूं। मैं कई बार कह चुकी हूं कि अभिनेता के तौर पर मैं रणबीर को पसंद करती हूं। मैं उनके साथ काम करने के लिए बेताब हूं। मैं रणबीर की बहुत बड़ी फैन हूं। साथ ही मैं अयान के साथ काम करने के लिए बेकरार हूं क्योंकि मुझे उनकी दोनों फिल्में वेकअप सिड और ये जवानी है दीवानी बहुत पसंद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह