न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मणिकर्णिका' : रानी लक्ष्मीबाई के रोल पर बोलीं कंगना रनौत, कहा - 'मैं केवल उनकी ताकत की कल्पना कर सकती हूं...'

रानी लक्ष्मीबाई किरदार वाली अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' की कहानी बताते समय सम्मानित महसूस करती हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Aug 2018 8:33:42

'मणिकर्णिका' : रानी लक्ष्मीबाई के रोल पर बोलीं कंगना रनौत, कहा - 'मैं केवल उनकी ताकत की कल्पना कर सकती हूं...'

कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का पहला पोस्टर कल रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म के पहले पोस्टर में कंगना का लुक बेहद शानदार है। इस फिल्म में कंगना रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में नजर आने वाली है। ये एक बेहद महत्वपूर्ण इतिहास का एक ऐसा पन्ना है जिसे दर्शक बार-बार देखना, पढ़ना और सुनना चाहते हैं। अब इसी कहानी को सेल्युलाइड पर दिखाने की तैयारी चल रही है और बॉलीवुड की ‘क्वीन’ जल्द ही रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में दिखने वाली है।

रानी लक्ष्मीबाई किरदार वाली अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' की कहानी बताते समय सम्मानित महसूस करती हैं। कंगना ने कहा, "यह एक प्रतिष्ठित भूमिका है। मैंने इसके लिए तलवारबाजी और घुड़सवारी का काफी अभ्यास किया। घुड़सवारी करने के दो दिन बाद मुझे बुखार भी हो गया।" उन्होंने कहा, "मैं केवल उनकी ताकत की कल्पना कर सकती हूं। मैंने उनकी बहादुरी की कहानियों को दर्शाने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है।"

bollywood,kangana ranaut,rani  lakshmibai,manikarnika

बता दे, फिल्म की शूटिंग के दौरान कंगना दुर्घटना का शिकार हो गई थी। 'मणिकर्णिका : झांसी की रानी' के बारे में कंगना ने बताया, "फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गई थी। मेरे माथे पर एक निशान आ गया था। लेकिन जब मैं पीछे देखती हूं, तो मैं इस निशान को शान के साथ लेकर चलती हूं। मैं झांसी की रानी के बिल्कुल भी करीब नहीं हूं, लेकिन उनकी कहानी ने निश्चित रूप से फिल्म के शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण हिस्से को करने के लिए साहस और ताकत दी।"

क्रिश द्वारा निर्देशित यह फिल्म साहस, ताकत और दृढ़ संकल्प की कहानी बयां करती है और रानी लक्ष्मीबाई की असाधारण कहानी को दर्शाती है, जिसने 30 साल की उम्र में ही अपना जीवन न्योछावर कर दिया था। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी फिल्म के पहले पोस्टर में भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में रानी लक्ष्मीबाई के महत्व को दर्शाया गया है।

तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पा चुकीं कंगना रनौत का बॉलीवुड सफर अब तक शानदार रहा है। वह अब अपनी अगली फिल्म 'मणिकर्णिका..', 'मेंटल है क्या' और अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित एक स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए तैयार हैं। 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक