न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मणिकर्णिका’: ब्लॉकबस्टर लेकिन खलती है कंगना की आवाज

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की ड्रीम फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ का ट्रेलर जारी हो गया है। पूरे ट्रेलर में सिर्फ और सिर्फ कंगना ही नजर आ रही हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 18 Dec 2018 6:14:09

‘मणिकर्णिका’: ब्लॉकबस्टर लेकिन खलती है कंगना की आवाज

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की ड्रीम फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ का ट्रेलर जारी हो गया है। पूरे ट्रेलर में सिर्फ और सिर्फ कंगना ही नजर आ रही हैं। इस ट्रेलर को जारी होने के बाद से दर्शकों ने इसे 2019 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म कहना शुरू कर दिया है। कहने वालों का यहाँ तक कहना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200-250 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी।

bollywood,kangana ranaut,manikarnika,manikarnika trailer,manikarnika trailer review

ट्रेलर की शुरूआत होती है झांसी के किले को घेरे खड़ी अंग्रेजी सेना से। फिर नजर आती हैं बेहद खास अंदाज में मणिकर्णिका के रूप में कंगना रनौत। इसके बाद दिखता है राजकुमारी से पत्नी, पत्नी से रानी, फिर माँ और अन्त में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बनने तक का सफर। कंगना रनौत ने मुख्य भूमिका निभाई है। उन पर फिल्माये गए एक्शन दृश्य शानदार हैं, फिल्म के संवाद बेहतरीन हैं लेकिन पुरुष किरदारों की आवाज के सामने कंगना रनौत की आवाज इन संवादों को बोलने में कमजोर पड़ गई है। उनका झांसी की रानी में लुक शानदार है। ट्रेलर से साफ झलकता है कि फिल्म को भव्य स्तर पर बनाया गया है।

bollywood,kangana ranaut,manikarnika,manikarnika trailer,manikarnika trailer review

यह फिल्म आगामी वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही है। हालांकि यह कोई सोलो रिलीज नहीं होगी, क्योंकि इसके सामने इमरान हाशमी की ‘चीट इंडिया’ और ऋतिक रोशन अभिनीत ‘सुपर 30’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। दो-दो फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफलतापूर्वक टकराव लेती हुई नजर आएगी ‘मणिकर्णिका’ इस बात का पुख्ता सबूत अभी हाल ही में कुछ घंटे पहले जारी हुए ट्रेलर से साफ-साफ महसूस हो रहा है। 3 मिनट 19 सेकंड के इस ट्रेलर में हर एक फ्रेम इतना शानदार है कि शायद ही कोई अपनी नजरें हटा पाए। बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी से लेकर बैकग्राउंड म्यूजिक, धमाकेदार संवाद और बेमिसाल अदाकारी से भरा यह ट्रेलर खूबसूरत बन गया है। ट्रेलर देखने के बाद इस बात का शिद्दत से अहसास होता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया इतिहास लिखने जा रही है। ट्रेलर देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ तक का कारोबार करने में सफल हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल