लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत की फिल्म फिल्म 'मणिकर्णिका' का आज टीज़र रिलीज़ किया गया है। कुछ ही घंटों पहले रिलीज़ हुए इस टीज़र सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लग गया है। ट्विटर पर #ManikarnikaTeaserके नाम से ट्रेंड कर रहा है। टीजर में झांसी की रानी के रूप में कंगना रनौत का एक निडर और साहसी रूप नजर आ रहा है। फिल्म में झांसी की रानी के रूप में कंगना के क्या तेवर और दांव-पेंच होंगे, यह इस टीजर से साफ जाहिर हो गया है। 'मणिकर्णिका' के टीजर को सोशल मीडिया यूजर्स से अलग-अलग तरह का रिएक्शन मिल रहा है, कुछ इसे जबरदस्त बता रहे हैं। तो कुछ लोग कंगना रनौत के एक्सप्रेशन्स का मजाक उड़ा रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स कंगना रनौत के इस टीजर को ऋतिक रोशन से भी जोड़ रहे हैं।
Pic 1 - Your Crush
— Hrithik Roshan Fan (@iHrithiksSniper) October 2, 2018
Pic 2 - His Wife
Pic 3 - His friend
Pic 4 - You#ManikarnikaTeaser pic.twitter.com/0mgKjjtGPA














