न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शानदार, जानदार और जबरदस्त... 'मणिकर्णिका' का टीजर, देखे

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत Kangana Ranaut की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का टीजर Manikarnika Teaser गांधी जयंती के मौके पर रिलीज किया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Oct 2018 1:28:30

शानदार, जानदार और जबरदस्त... 'मणिकर्णिका' का टीजर, देखे

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत Kangana Ranaut की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का टीजर Manikarnika Teaser गांधी जयंती के मौके पर रिलीज किया गया। कंगना रनौत झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के रोल जबरदस्त लग रही हैं। टीजर ने ही इस बात का इशारा कर दिया है कि फिल्म सुपरहिट होने वाली है। टीजर में झांसी की रानी बनी कंगना रनौत का एक्शन, तेवर और एक्टिंग आपका दिल जीत लेगा। टीजर की शुरुआत महानायक अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan की शानदार आवाज से होती है। बिग बी कहते हैं, "भारत वर्ष अपनी महान सभ्यता, जहां मिट्टी भी सोना थी। जहां दिलों के दरवाजे हर मेहमान के लिए खुले थे। इन्हें दरवाजे से एक दिन घुस आए कुछ क्रूर, शैतानी इरादे। हिंसा और अत्याचार के सामने जब घायल हो रही थी हर आत्मा। तब इस मिट्टी के गर्भ से उठ खड़ी हुई मणिकर्णिका।" 'मणिकर्णिका' में कंगना ने एक ऐसा किरदार निभाया है, जो प्रेरित करता है और महिला सशक्तीकरण का प्रतीक है।

bollywood,kangana ranaut,manikarnika,manikarnika teaser

Manikarnika Teaser में कंगना का लुक, एक्शन सब कुछ जबरदस्त लग रहे हैं। टीजर के आखिर में अमिताभ बच्चन बोलते हैं, "खूब लड़ी मर्दानी थी वो, झांसी वाली रानी थी वो।" बता दें कि इस फिल्म को जी स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया गया है, जिसमें कंगना रनौत के अलावा अंकिता लोखंडे झलकारी बाई की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट अगले साल 25 जनवरी 2019 को रखी गई है। इसमें रानी लक्ष्मीबाई के बचपन से लेकर शादी और अंग्रेजों से जंग की कहानी दिखाई जाएगी। देश के कई हिस्सों में फिल्म की शूटिंग हुई है, जिसमें बनारस, आमेर, जयपुर आदि शामिल है। हाल ही में उन्होंने कहा था, 'मणिकर्णिका' फिल्म को करने के बाद और इस बहादुर और प्रेरणादायक किरदार को जी कर वह गर्व महसूस कर रही हैं और उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी जी-जान लगा दी है।'

फिल्म 'मणिकर्णिका' झांसी के रानी लक्ष्मीबाई के जीवन और 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ उनकी लड़ाई पर आधारित है। कंगना रनौत के अलावा जीशु सेनगुप्ता, अतुल कुलकर्णी, सुरेश ओबेराय, अंकिता लोखंडे फिल्म में अहम किरदार में दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक