न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मणिकर्णिका’: 2019 की पहली बड़ी असफलता, कमाई में आई भारी गिरावट, असंभव है 100 करोड़ में पहुँचना

कंगना रनौत की बहुविवादित फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन का सफर पूरा कर लिया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 30 Jan 2019 5:01:49

‘मणिकर्णिका’: 2019 की पहली बड़ी असफलता, कमाई में आई भारी गिरावट, असंभव है 100 करोड़ में पहुँचना

कंगना रनौत की बहुविवादित फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन का सफर पूरा कर लिया है। दो दिन के बाद से लगातार कारोबार में आ रही गिरावट ने इस फिल्म की बड़ी सफलता पर सवालिया निशान लगा दिया है। ट्रेड विश्लेषकों के समस्त अनुमानों को दर्शकों ने नकार दिया है। अपने 5 दिन के सफर में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मात्र 52.40 करोड़ का कारोबार कर पायी है। भारतीय बाजार में फिल्म ने शुक्रवार को 8.75 करोड़ की ओपनिंग के साथ वर्ष की पहली बड़ी ओपनर का खिताब पाने वाली ‘मणिकर्णिका’ ने दूसरे दिन 18.10 करोड़ का कारोबार करके अच्छे संकेत दिए थे लेकिन अचानक से रविवार को इसके कारोबार में गिरावट आई जो अभी तक लगातार बनी हुई है। रविवार को इस फिल्म ने 15.10 करोड़, सोमवार को 5.10 करोड़ और मंगलवार को 4.75 करोड़ का कारोबार किया है।

bollywood,kangana ranaut,manikarnika,manikarnika box office,manikarnika box office collection,manikarnika flop

बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से ‘मणिकर्णिका’ प्रदर्शन कर रही है उसे देखते हुए ऐसा महसूस हो रहा है कि यह वर्ष की पहली बड़ी असफल फिल्म होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट 125 करोड़ के लगभग है ऐसे में कमाई के ग्राफ में आ रही लगातार गिरावट इसके लिए शुभ संकेत नहीं हैं। फिल्म की कमाई में उछाल आने की संभावना नगण्य है, इसका सबसे बड़ा कारण इस फिल्म से जुड़े सितारों और निर्देशक का कंगना रनौत पर तीखा प्रहार करना भी है। साथ ही आगामी सप्ताहों में बॉक्स ऑफिस पर दूसरी बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन होना भी है, जिसके चलते ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ को कड़ा मुकाबला मिलेगा और इसके शोज व स्क्रीन्स में कमी आएगी।

वैसे भी ‘मणिकर्णिका’ का पहले दिन से ही प्रदर्शन बंटा हुआ रहा है। फिल्म को जहाँ राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और पंजाब में अच्छी ओपनिंग मिली वहीं उसे सबसे बड़ी टैरटरी महाराष्ट्र में मात खानी पड़ी है। महाराष्ट्र और मुम्बई सर्किट में ‘मणिकर्णिका’ को ‘ठाकरे’ के चलते नुकसान उठाना पड़ा है। इसके अतिरिक्त पिछले 11 जनवरी को प्रदर्शित हुई विक्की कौशल की ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ को लगातार दर्शकों का साथ मिल रहा है, इस कारण से भी इसके कारोबार में गिरावट आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम