न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मणिकर्णिका’ के प्रति दर्शकों का रूझान घटा, टैक्स फ्री करवाना चाहते हैं निर्माता

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ की चर्चा हो रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 29 Jan 2019 6:34:09

‘मणिकर्णिका’ के प्रति दर्शकों का रूझान घटा, टैक्स फ्री करवाना चाहते हैं निर्माता

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ की चर्चा हो रही है। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस आशान्वित था कि यह बड़ी ओपनिंग लेने के साथ ही बेहतरीन वीकेंड करेगी लेकिन यह पूरी तरह से इस मामले में बॉक्स ऑफिस को निराश करती है। चार दिन के कारोबार में यह फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को नहीं छू पाई है और पहले सप्ताह को लेकर कहा जा रहा है कि यह लगभग 60 करोड़ का ही कारोबार कर पायेगी। बॉक्स ऑफिस पर मिले निराशाजनक प्रतिसाद के बाद अब इस फिल्म के निर्माता जी ग्रुप और कमल जैन मणिकर्णिका को देश भर में टैक्स फ्री कराने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे यह फिल्म अपनी लागत निकालने में वसूल हो जाए साथ ही यह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक अपनी पहुँच बनाने में कामयाब हो जाए।

bollywood,kangana ranaut,manikarnika,manikarnika box office,manikarnika tax free

कहा जा रहा है कि जैसे ही कंगना रनौत अपनी जर्मनी यात्रा पूरी करके भारत लौटेंगी वैसे निर्माता उनके साथ राज्य सरकारों से सम्पर्क करके अपनी फिल्म को टैक्स फ्री करवाने का प्रयास करेंगे। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने मोदी सरकार द्वारा पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ को उत्तरप्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। इस बात की घोषणा आज स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कैबिनेट बैठक में की जो उन्होंने प्रयागराज के कुंभ मेले के अवसर पर ली थी।

bollywood,kangana ranaut,manikarnika,manikarnika box office,manikarnika tax free

गत शुक्रवार को प्रदर्शित हुई कंगना रनौत अभिनीत और कृष निर्देशित ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के कारोबार में बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरावट नजर आ रही है। पहले दिन सिर्फ 8.75 करोड़ का कारोबार करने वाली इस फिल्म के कारोबार में रविवार से जारी हुआ गिरावट का दौर सोमवार को भी जारी रहा है। जबकि इस फिल्म ने प्रदर्शन के दूसरे 18 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था, लेकिन रविवार को इसने 15.70 करोड़ और सोमवार चौथे दिन सिर्फ 5.10 करोड़ का ही कारोबार किया है। पूर्वानुमान लगाया जा रहा था कि मणिकर्णिका सोमवार को लगभग 6 करोड़ का कारोबार करेगी लेकिन इसने सिर्फ 5.10 करोड़ का ही कारोबार किया है। रविवार के मुकाबले इस फिल्म के कारोबार में 42 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस आंकड़े को मिलाकर फिल्म अब तक चार दिनों में 47.65 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। सप्ताह के शेष तीन दिनों—मंगलवार से गुरुवार—के लिए अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 11-12 करोड़ का कारोबार करते हुए पहले सप्ताह में 59-60 करोड़ के लगभग कमाई कर लेगी। हालांकि यह कमाई उसकी हाइप और लागत को देखते हुए बहुत कम है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को बनाने में 110 करोड़ की राशि व्यय की गई है। भारत में 3000 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित हुई मणिकर्णिका को ओवरसीज में 700 सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया है। बताया जा रहा है कि ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म ने 11 करोड़ का कारोबार रविवार तक कर लिया था। सोमवार को वहाँ के कारोबार के बारे में 3 करोड़ का अनुमान लगाया जा रहा है। इस लिहाज से ओवरसीज में 14 करोड़ का कारोबार करने वाली मणिकर्णिका ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 61.65 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम