न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कलंक’: वितरकों को हुए नुकसान की भरपाई करेंगे करण जौहर

150 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी उनकी इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 75 करोड़ का कारोबार किया है

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 26 Apr 2019 4:45:00

‘कलंक’: वितरकों को हुए नुकसान की भरपाई करेंगे करण जौहर

गत 17 अप्रैल को प्रदर्शित हुई करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म ‘कलंक’ बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई है। 150 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी उनकी इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 75 करोड़ का कारोबार किया है और आज से बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की ‘एवेंजर्स: एंड गेम’ का जलवा बिखरा हुआ है, जिसके चलते ‘कलंक’ को दर्शक मिलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन नजर आ रहा है। करण जौहर ने इस फिल्म के प्रचार में कोई कमी नहीं रखी थी, बड़ी स्टार कास्ट होने के बावजूद निर्देशक अभिषेक वर्मन ने एक फूहड़ फिल्म दर्शकों के सामने परोसी जिसे देखने के बाद दर्शकों ने कहा था कि हम तबाह हो गए। दर्शकों की आलोचनाओं का सबसे बड़ा शिकार माधुरी दीक्षित हुई, जिनको लेकर कहा गया कि भारी मेकअप से बुढ़ापे को छिपाने का प्रयास किया गया है। कई दर्शकों ने तो यह कहा कि माधुरी दीक्षित को अभिनय करना ही नहीं आता है। अपने समय में उन्हें जो सफलता मिली वो उनकी फिल्मों के नायकों के बदौलत मिली थी या फिर फिल्म के गीत संगीत की बदौलत।

kalank,kalank flop,kalank box office,karan johar,varun dhawan,madhuri dixit,alia bhatt,sanjay dutt,sonakshi sinha,inshallah,enteratainment,bollywood

अपनी असफलता को स्वीकार करते हुए करण जौहर ने अब सलमान खान और सलीम खान के पदचिह्नों पर चलते हुए इस बात की घोषणा की है कि उनकी फिल्म ‘कलंक’ की असफलता के कारण वितरकों और सिनेमा मालिकों को जो घाटा हुआ है, उसकी क्षतिपूर्ति वे कुछ हद तक करेंगे। कुछ वर्ष पूर्व सलीम खान ने सलमान खान अभिनीत ‘जय हो’ की असफलता के बाद बड़ी रकम वितरकों और सिनेमा मालिकों को लौटाई थी। राजकपूर ने ‘मेरा नाम जोकर’ में वितरकों को हुए घाटे को ‘बॉबी’ के समय लौटाया था।

करण जौहर ने सलमान खान की तरह साहसिक कदम उठाया है। कुछ फिल्मकारों ने घाटा पूरा करने का प्रयास किया है परन्तु कोई सितारा अपने मेहनताने का एक अंश भी लौटाता नहीं है। ‘कलंक’ में बड़े सितारों की पूरी फौज है लेकिन उनमें से एक ने भी यह नहीं कहा है कि इस फिल्म की असफलता के कारण निर्माता करण जौहर को जो नुकसान हुआ है उसे देखते हुए हम अपने लिए हुए मेहनताने का कुछ हिस्सा उन्हें वापस करते हैं। यह सर्वमान्य सत्य है कि सितारे कुछ लौटाते नहीं, न ही कभी क्षमा मांगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम