न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हमारा एजुकेशन सिस्टम ठीक नहीं, इसे बदलने की जरुरत है : काजोल

हमारा एजुकेशन सिस्टम Education System ठीक नहीं है। शिक्षा व्यवस्था ऐसी है कि बच्चों को पढ़ना-लिखना बोझ लगता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Aug 2018 3:40:12

हमारा एजुकेशन सिस्टम ठीक नहीं, इसे बदलने की जरुरत है : काजोल

अभिनेत्री काजोल Kajol ने अपने 44वें जन्मदिन पर अपनी आगामी फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला Helicopter Eela' का ट्रेलर लॉन्च किया था। ट्रेलर के साथ काजोल ने ट्वीट किया, "'हेलीकॉप्टर ईला' का ट्रेलर जारी। फिल्म सात सितंबर को हर जगह होगी।" ट्रेलर के बाद अब काजोल इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है। हाल ही में नवभारतटाइम्स डॉट कॉम से बातचीत में काजोल ने कहा कि हमारा एजुकेशन सिस्टम Education System ठीक नहीं है। शिक्षा व्यवस्था ऐसी है कि बच्चों को पढ़ना-लिखना बोझ लगता है। वह पढ़ाई पूरी करने के बाद राहत की सांस लेते हैं। काजोल इन दिनों अपनी रिलीज़ के लिए तैयार फिल्म 'हेलीकाप्टर ईला' के प्रमोशन में जुटी हैं। फिल्म में वह ऐसी सिंगल मदर बनी है, जो अपने बेटे की परवरिश में अपने शौक और जिंदगी को जीना भूल जाती हैं।

bollywood,kajol,helicopter eela,education system

काजोल कहती हैं, 'मुझे लगता है कि हर जनरेशन के बच्चे यही सोचते हैं कि उनका समय और माहौल सबसे अच्छा है। मेरी मां सोचती है कि जिस समय वह पली-बढ़ीं उनका वक्त सबसे बेस्ट था, मैं अपना बचपन बेहतर मानती हूं और मेरे बच्चे भी यही सोचते होंगे कि वह जिस समय में बड़े हो रहे हैं वह कमाल का है। सच बात तो यह है कि दुनिया बदल गई है, मिटटी और पानी भी बदल गया है। मेरा बचपन तो ऐसा था कि मैं लोनावला की सड़कों में अकेले घूमा करती थी, किसी बात का कोई डर नहीं था। आज डर बढ़ गया है। सबसे जरूरी है आज हम अपने बच्चों से लगातार बात करते रहें, हमेशा बच्चों से अपनी ही पसंद की बातें नहीं, बल्कि उनकी पसंद की बातें भी करें। आजकल के बच्चे सबकुछ बहुत जल्दी सीख लेते हैं और अडल्ट बातें भी करते हैं।'

अपना बचपन याद करते हुए काजोल बताती हैं, 'इस फिल्म में मेरा किरदार बात-बात पर अपने बेटे को थप्पड़ मारती है। मैं असल जिंदगी में ठीक इसी तरह अपने बच्चों से डील करती हूं। गलती करने पर बच्चों की पिटाई हक से करती हूं। जब मैं छोटी थी तब मेरी भी खूब पिटाई होती थी। मेरी मां का कहना था कि जब तक पिटाई नहीं होगी तब तक खाना नहीं पचेगा।'

bollywood,kajol,helicopter eela,education system

आज के एजुकेशन सिस्टम पर सवाल उठाते हुए काजोल ने कहा, 'आज की शिक्षा व्यवस्था पर सुधार की जरूरत है। आज स्कूल में पढ़ाई से ज्यादा रटने की बात सिखाई जाती है। आज जब बच्चे स्कूल खत्म करते हैं तब उन्हें लगता है, जैसे कोई बहुत बड़ा बोझ कम हो गया हो और वह राहत की सांस लेते हैं। कहने का मतलब है कि बच्चों में पढ़ाई बोझ बन गई है। बच्चे पढ़ाई के नाम पर भागते हैं। मैंने खुद अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद असली पढ़ाई की। मैंने अपनी मां की लाइब्रेरी में रखी सारी किताबों को पढ़कर ज्ञान अर्जित किया है।'

बता दे, 'हेलीकाप्टर ईला' का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया है। यह फिल्म 7 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म में काजोल के अलावा रिद्धि सेन, अतुल कुलकर्णी और नेहा धूपिया अहम भूमिका में नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन फिल्म में मेहमान कलाकार की भूमिका में दिखाई देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक