न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुपुर्द-ए-खाक हुए दिग्गज अभिनेता कादर खान, 81 की उम्र में हुआ था निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और बेहतरीन संवाद लेखक कादर खान अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। एक जनवरी को कादर खान का निधन हुआ था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Jan 2019 10:26:19

सुपुर्द-ए-खाक हुए दिग्गज अभिनेता कादर खान, 81 की उम्र में हुआ था निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और बेहतरीन संवाद लेखक कादर खान अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। एक जनवरी को कादर खान का निधन हुआ था। 81 वर्षीय अभिनेता कादर खान काफी अरसे से बीमार चल रहे थे। कादर कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती थे। वहां उनके बेटे सरफराज और बहू रहते हैं। इसलिए कादर कई साल से अपने बेटे के पास ही शिफ्ट हो चुके थे। कादर खान के निधन की खबर से उनके लाखों चाहने वाले स्‍तब्‍ध हैं तो बॉलीवुड के तमाम सितारे शोक में हैं। बुधवार की दोपहर उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सबसे पहले उनके पार्थ‍िव शरीर को दोपहर में मस्‍जिद ले जाया गया उसके बाद उनका अंतिम संस्‍कार किया गया। उनके अंतिम संस्‍कार में बॉलीवुड से कोई सितारा नहीं पहुंचा।

बता दें कि कादर खान निधन से पहले कोमा में चले गए थे। अस्‍पताल में भर्ती होने के बाद वह 5 दिन तक बिना कुछ खाए-पीए रहे थे। उन्‍होंने बातचीत करना तक बंद कर दिया था। वह 120 घंटे तक जिंदगी से जंग लड़ते रहे। इससे पहले 2017 में कादर खान की घुटने की सर्जरी हुई थी। वह ज्यादा देर तक चल नहीं पाते थे। कादर खान डरते थे कि वह चलेंगे तो गिर जाएंगे। काफी समय से लगातार उनके स्‍वास्‍थ्‍य में गिरावट हो रही थी और हाल ही में उन्‍हें कनाडा के हॉस्‍पिटल में भर्ती कराया गया था। प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर के कारण उनके द‍िमाग ने काम करना बंद कर दिया था।

bollywood,kader khan,kader khan dead,canada

कादर खान का जन्‍म अफगान‍िस्‍तान के काबुल में हुआ था। 1970 और 75 के बीच वह स‍िव‍िल इंजीन‍ियर‍िंग के प्रफेसर थे और इसी के साथ ही नाटकों में भी काम करते थे। इसी दौरान एक्‍टर द‍िलीप कुमार ने उनको नोट‍िस किया था और अपनी अगली फ‍िल्‍म के ल‍िए साइन किया। बता दें कादर खान को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और डॉक्टर उन्हें नियमित वेंटीलेटर तथा बीपीएपी वेंटीलेटर पर रखे हुए थे। सुपर न्यूक्लियर पाल्सी बीमारी के कारण उन्हें चलने में भी दिक्कत आ रही थी और याददाश्त भी कमजोर हो गई थी।

काबुल में जन्मे कादर खान ने 1973 में फिल्म 'दाग' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद वह 300 से अधिक फिल्मों में नजर आए। अभिनेता बनने से पहले उन्होंने रणधीर कपूर, जया बच्चन की फिल्म 'जवानी दीवानी' के लिए संवाद लिखे थे। उन्होंने 250 से अधिक फिल्मों के लिए संवाद लिखे।

पटकथा लेखक के तौर उन्होंने मनमोहन देसाई और प्रकाश मेहरा के साथ कई फिल्मों में सहयोग दिया। कादर खान के निधन की खबर के बाद से ही बॉलीवुड में उनके साथ काम करने वाले सभी स्टार्स सदमे में हैं। गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर थी, इसलिए गोविंदा ने उन्हें अपना 'उस्ताद' कहकर श्रद्धांजली दी तो वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपनी सफलता में कादर खान के लिखे डायलॉग को श्रेय दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम