न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय की 'गोल्ड' को टक्कर दे रही है जॉन की 'सत्यमेव जयते', 3 दिन में कमाए इतने करोड़

15 अगस्त को रिलीज हुई जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ बॉक्स आॅफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Aug 2018 3:44:40

अक्षय की 'गोल्ड' को टक्कर दे रही है जॉन की 'सत्यमेव जयते', 3 दिन में कमाए इतने करोड़

15 अगस्त को रिलीज हुई जॉन अब्राहम 'John Abraham' और मनोज बाजपेयी 'Manoj Bajpayee' की फिल्म ‘सत्यमेव जयते Satyamev Jayate’ बॉक्स आॅफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 20.52 करोड़ रुपये की कमाई के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में तकरीबन 60 फीसदी की गिरावट आई और फिल्म 7.92 करोड़ रुपये ही बटोर पाई लेकिन अब फिर से फिल्म की कमाई ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को फिल्म ने 9.18 करोड़ रुपये की कमाई की है। दर्शकों को जॉन की ये मसाला एंटरटेनर भा रही है। फिल्म ने अब तक ​कुल 37.62 करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म को दर्शको द्वारा मिल रहे जबरदस्त प्यार से शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में और ज्यादा उछाल आ सकता है। ऐसे में देखें तो फिल्म अपने पहले वीकेंड पर ही आसानी से 60 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है।

bollywood,john abraham,manoj bajpayee,satyamev jayate,satyamev jayate box office collection

बता दे, जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' का बजट करीब 50 करोड़ है। कमाई की इस रफ़्तार से फिल्म आगे आने वाले दो दिनों में लागत निकलने में सफल हो जाएगी। जॉन की ये फिल्म ‘ए’ सर्टिफिकेट श्रेणी में ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है। फिल्म को मिल रही सक्सेस के बाद सेलिब्रेशन तो बनता है, लेकिन जॉन इस मामले में थोड़ा अलग नजरिया रखते हैं। जॉन इन दिनों गुलमर्ग में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और वह केरल में आई बाढ़ को देखते हुए सेलिब्रेशन के मूड में नहीं हैं।

bollywood,john abraham,manoj bajpayee,satyamev jayate,satyamev jayate box office collection

जॉन का कहना है- ‘मैं फिल्म की सक्सेस से खुश हूं। हर कोई मुझसे पूछ रहा है कि हम सेलिब्रेशन कब कर रहे हैं, लेकिन ये मेरे लिए महज बिजनेस है और मैं अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं। मैं फिलहाल केरल की स्थिति को लेकर चिंतित और परेशान हूं। केरल में मेरा परिवार है। हालांकि, वह सेफ हैं लेकिन अभी भी कई सारे लोग वहां फंसे हुए हैं।’ खैर, जॉन की ये बात वाकई सोचने वाली है कि केरल में लोगों की जिंदगी बाढ़ के चलते सामान्य नहीं चल रही है।

‘सत्यमेव जयते’ की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो भ्रष्ट पुलिसकर्मियों को ​वीभत्स ढंग से मौत के घाट उतार देता है, जबकि एक एसीपी को लगता है कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार सिवाय कानून के और किसी के पास नहीं है। फिल्म डायलॉग और एक्शन से भरी हुई है। इस फिल्म से राइटर मिलाप मिलन झावेरी ने डायरेक्शन में अपना डेब्यू भी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक