न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘रॉ’ का दूसरा पोस्टर जारी, कामयाबी का मिल रहा है संकेत

जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ का एक और पोस्टर जारी किया गया है। इसके साथ ही इसके टीजर जारी करने की घोषणा भी की गई है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 24 Jan 2019 6:41:33

‘रॉ’ का दूसरा पोस्टर जारी, कामयाबी का मिल रहा है संकेत

जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ का एक और पोस्टर जारी किया गया है। इसके साथ ही इसके टीजर जारी करने की घोषणा भी की गई है। सोशल मीडिया पर शेयर किए ट्विट के साथ फिल्म मेकर्स ने लिखा- ‘कल टीजर होगा रिलीज, जॉन अब्राहम, मौनी रॉय, जैकी श्रॉफ, सुचित्रा कृष्णमूर्ति और सिकंदर खेर स्टारर, निर्देशक रॉबी ग्रेवाल, 12 अप्रैल 2019 रिलीज।’ इस फिल्म में जॉन के साथ मौनी रॉय दिखायी देंगी। फिल्म में वे भी ‘रॉ’ एजेंट के रूप में नजर आएंगी। रोमियो अकबर वॉल्टर सच्ची घटना पर आधारित है। एक प्रकार से रॉ एजेंट की बायोपिक है।

इससे पहले इसका पहला पोस्टर जारी किया गया था। जॉन अब्राहम ने खुद इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने इसकी प्रदर्शन तिथि की घोषणा भी कर दी है। धीरज वाधवा और अजय कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन रॉबी ग्रेवाल कर रहे हैं। इस फिल्म में जॉन 15 अलग-अलग लुक में दिखेंगे।

bollywood,john abraham,romeo akbar walter,raw,raw second poster,romeo akbar walter second poster

फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ का पोस्टर शेयर करने के साथ जॉन अब्राहम ने कैप्शन में लिखा- ‘एक आदमी, उसके कई चेहरे। देश की सुरक्षा यही उसका मिशन। ‘रॉ’ का ‘रोमियो’ प्रेजेंट कर रहा हूं। सच्ची घटना पर आधारित।’ पिछले दिनों रॉबी ग्रेवाल ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि फिल्म में जॉन अब्राहम भारी भरकम बॉडी में नहीं बल्कि थोड़े दुबले दिखाई देंगे। पोस्टर को गौर से देखने पर उनकी कही हुई बात सच लग रही है। जॉन पोस्टर में थोड़े पतले नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म को निर्माता पहले सुशांत सिंह राजपूत के साथ बनाने जा रहे थे। फिल्म की घोषणा के वक्त इसका एक पोस्टर सुशांत सिंह के साथ ही जारी किया गया था। कुछ माह बाद सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म से किनारा कर लिया, लेकिन यह जानकारी नहीं दी गई कि आखिर क्योंकर उन्होंने इस फिल्म से किनारा किया। उसके बाद निर्माताओं ने इस फिल्म का प्रस्ताव जॉन अब्राहम को दिया, जिन्होंने पटकथा पढऩे के बाद इसे स्वीकार किया।

फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ की कहानी साल 1970 के दशक की सच्ची घटना पर आधारित है। जॉन अब्राहम फिल्म में ‘रॉ’ आधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। साथ ही फिल्म में उनका लुक भी 70-80 के दशक से प्रेरित होगा। पोस्टर में जॉन अब्राहम चेक शर्ट पर गर्म स्वेटर पहने हुए हैं और सिगरेट पी रहे हैं। इसके साथ-साथ वो तिरछी नजरों से सामने वाले को देख रहे हैं। पोस्टर में जॉन अब्राहम के बैकग्राउंड में उनके कई सारे और भी अवतार दिख रहे हैं, इसके साथ-साथ वहां लिखा हुआ है, ‘हमारा हीरो... उनका जासूस...।’

‘गोल्ड’ के जरिये बॉलीवुड में कदम रखने वाली टीवी की नागिन मौनी रॉय इस फिल्म में जॉन के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म से उनका लुक अभी तक प्रदर्शित नहीं किया गया है। फिल्म रॉ (रोमियो अकबर वॉल्टर) एक रियल लाइफ जासूस रोमियो की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म के पहले पोस्टर को देखकर इतना कहा जा सकता है कि इसे देखने के बाद दर्शकों की उम्मीदें फिल्म से और भी बढ़ जाएंगी।

इस फिल्म में जॉन अब्राहम व मौनी रॉय के अलावा जैकी श्रॉफ, सुचित्रा कृष्णमूर्ति और सिकंदर खेर दमदार किरदार में नजर आने वाले है। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, गुजरात से लेकर श्रीनगर और नेपाल में होगी।

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम