न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2019: जॉन की पहली फिल्म का पोस्टर जारी हुआ, शानदार है इसका आगाज

फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ का पोस्टर शेयर करने के साथ जॉन अब्राहम ने कैप्शन में लिखा- ‘एक आदमी, उसके कई चेहरे।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 24 Jan 2019 1:22:51

2019: जॉन की पहली फिल्म का पोस्टर जारी हुआ, शानदार है इसका आगाज

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर दो ब्लॉकबस्टर फिल्में—परमाणु और सत्यमेव जयते—देने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम ने इस वर्ष प्रदर्शित होने वाली उनकी फिल्मों की शुरूआत कर दी है। 12 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली जॉन अब्राहम की फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। जॉन अब्राहम ने खुद इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने इसकी प्रदर्शन तिथि की घोषणा भी कर दी है। धीरज वाधवा और अजय कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन रॉबी ग्रेवाल कर रहे हैं। इस फिल्म में जॉन 15 अलग-अलग लुक में दिखेंगे।

फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ का पोस्टर शेयर करने के साथ जॉन अब्राहम ने कैप्शन में लिखा- ‘एक आदमी, उसके कई चेहरे। देश की सुरक्षा यही उसका मिशन। ‘रॉ’ का ‘रोमियो’ प्रेजेंट कर रहा हूं। सच्ची घटना पर आधारित।’ पिछले दिनों रॉबी ग्रेवाल ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि फिल्म में जॉन अब्राहम भारी भरकम बॉडी में नहीं बल्कि थोड़े दुबले दिखाई देंगे। पोस्टर को गौर से देखने पर उनकी कही हुई बात सच लग रही है। जॉन पोस्टर में थोड़े पतले नजर आ रहे हैं।

bollywood,john abraham,john abraham romeo akbar walter,romeo akbar walter first look

गौरतलब है कि इस फिल्म को निर्माता पहले सुशांत सिंह राजपूत के साथ बनाने जा रहे थे। फिल्म की घोषणा के वक्त इसका एक पोस्टर सुशांत सिंह के साथ ही जारी किया गया था। कुछ माह बाद सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म से किनारा कर लिया, लेकिन यह जानकारी नहीं दी गई कि आखिर क्योंकर उन्होंने इस फिल्म से किनारा किया। उसके बाद निर्माताओं ने इस फिल्म का प्रस्ताव जॉन अब्राहम को दिया, जिन्होंने पटकथा पढऩे के बाद इसे स्वीकार किया।

फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ की कहानी साल 1970 के दशक की सच्ची घटना पर आधारित है। जॉन अब्राहम फिल्म में ‘रॉ’ आधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। साथ ही फिल्म में उनका लुक भी 70-80 के दशक से प्रेरित होगा। पोस्टर में जॉन अब्राहम चेक शर्ट पर गर्म स्वेटर पहने हुए हैं और सिगरेट पी रहे हैं। इसके साथ-साथ वो तिरछी नजरों से सामने वाले को देख रहे हैं। पोस्टर में जॉन अब्राहम के बैकग्राउंड में उनके कई सारे और भी अवतार दिख रहे हैं, इसके साथ-साथ वहां लिखा हुआ है, ‘हमारा हीरो... उनका जासूस...।’

bollywood,john abraham,john abraham romeo akbar walter,romeo akbar walter first look

‘गोल्ड’ के जरिये बॉलीवुड में कदम रखने वाली टीवी की नागिन मौनी रॉय इस फिल्म में जॉन के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म से उनका लुक अभी तक प्रदर्शित नहीं किया गया है। फिल्म रॉ (रोमियो अकबर वॉल्टर) एक रियल लाइफ जासूस रोमियो की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म के पहले पोस्टर को देखकर इतना कहा जा सकता है कि इसे देखने के बाद दर्शकों की उम्मीदें फिल्म से और भी बढ़ जाएंगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम व मौनी रॉय के अलावा जैकी श्रॉफ, सुचित्रा कृष्णमूर्ति और सिकंदर खेर दमदार किरदार में नजर आने वाले है। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, गुजरात से लेकर श्रीनगर और नेपाल में होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल