न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘रॉ’ में नजर आएंगे जॉन अब्राहम के 15 डिफरेंट लुक, पहले भी सितारों ने किया है ऐसा

हाल ही में जॉन अब्राहम ने अपनी आगामी फिल्म ‘रॉ’ का पहला पोस्टर जारी किया है, जिसमें वे 70 के दशक के लुक में नजर आ रहे हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 24 Jan 2019 1:52:10

‘रॉ’ में नजर आएंगे जॉन अब्राहम के 15 डिफरेंट लुक, पहले भी सितारों ने किया है ऐसा

हाल ही में जॉन अब्राहम ने अपनी आगामी फिल्म ‘रॉ’ का पहला पोस्टर जारी किया है, जिसमें वे 70 के दशक के लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में काफी पतले दुबले दिखायी दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि जॉन अब्राहम इस साल आने वाली अपनी फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ यानि ‘रॉ’ में एक नहीं बल्कि 15 अलग-अलग लुक में दिखाई देंगे। रॉबी ग्रेवाल के निर्देशन में बन रही जॉन की इस फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी है कि हर एक लुक एक दूसरे से बहुत अलग है।

फिल्म के लिए जॉन का लुक टेस्ट मुम्बई में आयोजित किया गया था, जिसमें फिल्म में अपनाए जाने वाले गेटअप को अन्तिम रूप दिया गया। कास्ट का यूज करके 15 अलग-अलग लुक बनाए गए थे। इस जासूसी थ्रिलर फिल्म में जॉन रॉ एजेंट के रूप में नजर आएंगे। जॉन इस फिल्म में 26 साल के व्यक्ति के साथ ही 85 साल के बूढ़े के रूप में भी दिखाई देंगे। इन लुक्स को वे रॉ एजेंट के रूप में अपने मिशन पर खुद को छिपाने के लिए रखते दिखाई देंगे। इन लुक्स में वह कभी कश्मीरी तो कभी पाकिस्तानी, अरबी और नेपाली नागरिकों की भूमिका में दिखेंगे। अपने लुक्स को और रियल बनाने के लिए वे विभिन्न प्रकार के लहजों का प्रयोग करेंगे। जॉन को विभिन्न लुक्स देने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ और कॉस्ट्यूम डिजाइनर अमेरा पुलवानी को दी गई है।

दूसरे सितारे जो जॉन से पहले कर चुके हैं ऐसा

bollywood,john abraham,romeo akbar walter,romeo akbar walter 15 look

कमल हासन — दक्षिण भारत के ख्यातनाम अभिनेता कमल हासन इस मामले में सबसे आगे रहे हैं। उन्होंने अपने निर्देशन में बनी फिल्म ‘दशावतारम’ में दस अलग-अलग लुक अपनाए थे। अकेडमी अवॉर्ड विनर मेकअप आर्टिस्ट माइकल वेस्टमोर की मदद से कमल हासन ने इन्हें धारण किया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ‘दशावतारम’ कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी।

bollywood,john abraham,romeo akbar walter,romeo akbar walter 15 look

प्रियंका चोपड़ा — आशुतोष गोवारिकर ने 12 राशियों पर आधारित अपनी फिल्म ‘व्हाट्स योर राशि’ में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को राशियों के आधार पर 12 अलग-अलग लुक में पेश किया था। कुछ ऐसा ही निर्माता निर्देशक संगीतकार विशाल भारद्वाज ने अपनी फिल्म ‘7 खून माफ’ में उनके साथ किया था। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को एक असन्तुष्ट पत्नी और लवर के साथ ही 7 अलग-अलग लुक में पेश किया गया था।

bollywood,john abraham,romeo akbar walter,romeo akbar walter 15 look

विद्या बालन — अपने बलबूते पर बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ी फिल्म देने वाली अभिनेत्री विद्या बालन ने जासूसी फिल्म ‘बॉबी जासूस’ में 12 लुक अपनाए थे। इन लुक्स में उन्होंने चपरासी, शिक्षक, ज्योतिषी, वकील और डब्बावाला के लुक तक लिए थे। इतने से बदलावों को लेकर भी विद्या बालन अपनी इस फिल्म को सफल नहीं बना पाई थीं।

लेकिन जॉन अब्राहम जरूर अपनी फिल्म को कामयाबी दिलाने में प्रसिद्ध होंगे, क्योंकि इन दिनों उनके सितारे सही दिशा में काम कर रहे हैं। गत वर्ष उन्होंने अपने बूते बॉक्स ऑफिस पर दो जबरदस्त हिट फिल्में—परमाणु और सत्यमेव जयते—दी हैं, जिनके बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। उनकी फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ जासूसी थ्रिलर फिल्म है जिसमें एक्शन का तडक़ा भी होगा, जो जॉन का प्रसिद्ध जोनर है, जिसमें उन्हें हमेशा सफलता मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम