न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर डटी है जॉन की फिल्म 'सत्यमेव जयते', 7 दिन की कमाई पर डाले एक नज़र

‘सत्यमेव जयते’ ने 5 दिन लम्बे वीकेंड का जबरदस्त फायदा उठाया और 7 दिन बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Aug 2018 3:01:27

बॉक्स ऑफिस पर डटी है जॉन की फिल्म 'सत्यमेव जयते', 7 दिन की कमाई पर डाले एक नज़र

15 अगस्त को रिलीज हुई जॉन अब्राहम 'John Abraham' और मनोज बाजपेयी 'Manoj Bajpayee' की फिल्म ‘सत्यमेव जयते Satyamev Jayate’ बॉक्स आॅफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने अपने पहले दिन से ही धमाका करना शुरू कर दिया था।

‘सत्यमेव जयते’ ने 5 दिन लम्बे वीकेंड का जबरदस्त फायदा उठाया और 7 दिन बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। कुछ देर पहले ही फिल्म के निर्माताओं ने ‘सत्यमेव जयते’ के पहले हफ्ते के आंकड़े जारी किए हैं, जिनके अनुसार जॉन की फिल्म ने बीते दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.79 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अब फिल्म की पूरी कमाई 64.46 करोड़ रुपये Box Office Collection हो गई है।

बता दे, 'सत्यमेव जयते' का बजट करीब 50 करोड़ है इस हिसाब से तो यह फिल्म पांच दिनों में बजट निकालने में कामयाब हो गई थी। इस फिल्म की 7दिन की कमाई का आकडा इस प्रकार है

पहले दिन: 20.52 करोड़ रुपये, दूसरे दिन: 7.92 करोड़ रुपये, तीसरे दिन: 9.18 करोड़ रुपये, चौथे दिन: 9.03 करोड़ रुपये, पांचवे दिन: 10.26 करोड़ रुपये, छठे दिन: 3.76 करोड़ रुपये, सांतवे दिन: 3.79 करोड़ रुपये। कुल मिलकर इस फिल्म की कमाई 64.46 करोड़ रुपये हो गई है। छठे और सांतवे दिन के आंकड़े देखें तो साफ नजर आ रहा है कि दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं और वीकडेज का ‘सत्यमेव जयते’ पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ रहा है।

सत्यमेव जयते’ अदाकारा आयशा शर्मा की डेब्यू फिल्म है। उनकी और जॉन की केमिस्ट्री को दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से छक्का मार दिया है और सभी को बता दिया कि वो बॉलीवुड में लम्बा सफर तय करने आई हैं।

जहां तक बात जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी की करें तो दोनों की अदाकारी दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर रही है। जो भी दर्शक सिनेमाघर से ‘सत्यमेव जयते’ देखकर निकल रहे हैं, वो यही कह रहे हैं कि दोनों का काम उम्दा है। जहां जॉन अब्राहम ने सभी को अपने दमदार एक्शन से प्रभावित किया है, वहीं मनोज बाजपेयी के डायलॉग फिल्म की जान बन गए हैं। फिल्म का डायरेक्शन मिलाप जावेरी ने किया है। ‘सत्यमेव जयते’ से पहले मिलाप ने कई सारी फिल्मों को लिखा है लेकिन ‘सत्यमेव जयते’ एक निर्देशक के तौर पर उनकी पहली फिल्म है। मिलाप ने इस फिल्म से दिखा दिया है कि वो आने वाले समय में बॉलीवुड को कई सारी मसाला एंटरटेनर्स देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल