न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करण जौहर के हवाले जाह्नवी कपूर का करियर, मिली एक और करण की फिल्म

इस वर्ष के मध्य में ‘धडक़’ के जरिये बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली श्रीदेवी पुत्री जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) का करियर ऐसा लगता है सिर्फ करण जौहर के बैनर तले बनने वाली फिल्मों के हवाले है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 15 Dec 2018 7:05:18

करण जौहर के हवाले जाह्नवी कपूर का करियर, मिली एक और करण की फिल्म

इस वर्ष के मध्य में ‘धडक़’ के जरिये बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली श्रीदेवी पुत्री जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) का करियर ऐसा लगता है सिर्फ करण जौहर के बैनर तले बनने वाली फिल्मों के हवाले है। करण जौहर ने धडक़ के बाद जाह्नवी कपूर को अपनी महत्त्वाकांक्षी फिल्म ‘तख्त’ के अतिरिक्त ‘रणभूमि’ के लिए साइन किया था। इसके अतिरिक्त उन्होंने जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) को एक बॉयोपिक फिल्म में भी साइन किया है। यह भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना की बॉयोपिक है जिसने करगिल युद्ध में भारतीय सेना की बहुत मदद की थी। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ दक्षिण भारतीय सितारे दुलकीर सलमान को लिया गया था।

दुलकीर सलमान इससे पहले इरफान खान के साथ एक हिन्दी फिल्म में नजर आ चुके हैं। लेकिन अब इस फिल्म के बारे में एक नया समाचार प्राप्त हुआ है। गुंजन सक्सेना की बायोपिक फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ दुलकर सलमान नहीं बल्कि अंगद बेदी नजर आएंगे। अंगद बेदी इन दिनों नेहा धूपिया के साथ शादी करने और फिर पिता बनने के कारण चर्चाओं में हैं। गौरतलब है कि, करगिल युद्ध के समय पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना ने वीरता का परिचय दिखाते हुए कई सैनिकों की जान बचाई थी जबकि उनके चॉपर पर दुश्मन ने हमला भी कर दिया था ।

bollywood,jhanvi kapoor,karan johar

जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म ‘धडक़’ ईशान खट्टर के साथ थी, जो शाहिद कपूर के सौतेले छोटे भाई हैं। ‘धडक़’ मराठी फिल्म ‘सैराट’ का आधिकारिक रीमेक थी, जिसने मराठी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। इस की सफलता ने करण जौहर को अचंभित कर दिया था, जिसके चलते उन्होंने इसके रीमेक अधिकार खरीदे लेकिन अफसोस वे ‘धडक़’ को उस अंदाज में नहीं बना सके जिस अंदाज में नागराज मंजुले ने ‘सैराट’ को बनाया था। हालांकि धडक़ ने बॉक्स ऑफिस पर 64 करोड़ का कारोबार किया था।

bollywood,jhanvi kapoor,karan johar

जाह्नवी जल्द ही करण जौहर की ऐतिहासिक फिल्म ‘तख्त’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा करीना कपूर खान, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी नजर आएंगें। इसके अलावा कहा जा रहा है कि जाह्नवी जल्द ही वरुण धवन के साथ एक जासूसी थ्रिलर फि़ल्म में भी नजर आ सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम