न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रचार के हाथों में जाह्नवी कपूर, सारा अली खान की सफलता

इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े घरानों की बेटियां दस्तक देने जा रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jan 2018 12:56:08

प्रचार के हाथों में जाह्नवी कपूर, सारा अली खान की सफलता

इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े घरानों की बेटियां दस्तक देने जा रही हैं। फिल्मों में पर्दापण से पूर्व ही इन दोनों सितारा बेटियों को नियोजित तरीके से प्रचारित किया गया, जिसके चलते दर्शकों में इन को लेकर उत्सुकता बन गई है। यह बेटियाँ हैं अमृता सिंह सैफ अली खान की पुत्री सारा अली खान और बोनी कपूर-श्रीेदेवी पुत्री जाह्नवी कपूर। सारा अली खान जहाँ 24 साल की हैं, वहीं जाह्नवी कपूर 20 वर्ष की है। इन दोनों का बॉलीवुड डेब्यू खासा बड़ा है।

bollywood,jhanvi kapoor,sara ali khan,sridevi,Amrita Singh,saif ali khan,gossipss,entertainment

जाह्नवी कपूर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन से बॉलीवुड में प्रवेश कर रही है। वर्ष 2016 की सुपरहिट मराठी भाषी फिल्म ‘सैराट’ के रीमेक से जाह्नवी अपना करियर शुरू करने जा रही है। ‘धडक़’ नाम से बन रही इस फिल्म में उनके नायक ईशान खट्टर हैं, जो रिश्ते में शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं। हालांकि ईशान और शाहिद की माँ नीलिमा अजीम ही हैं लेकिन इन दोनों के पिता अलग-अलग हैं। शाहिद के पिता पंकज कपूर हैं और ईशान के पिता राजेश खट्टर हैं।

bollywood,jhanvi kapoor,sara ali khan,sridevi,Amrita Singh,saif ali khan,gossipss,entertainment

वहीं दूसरी ओर सारा अली खान निर्देशक अभिषेक कपूर की ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह नजर आएंगे। सारा अली सैफ अली खान की बड़ी बेटी हैं। सारा अली खान को भी करण जौहर अपने बैनर से डेब्यू कराना चाहते थे लेकिन अमृता सिंह नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी करण जौहर की फिल्म से अपना करियर शुरू करे। इसी के चलते उनका करियर कुछ देर से शुरू हो रहा है। वैसे सैफ अली खान चाहते तो अपनी बेटी को अपने बैनर तले पेश कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया।

bollywood,jhanvi kapoor,sara ali khan,sridevi,Amrita Singh,saif ali khan,gossipss,entertainment

अमृता सिंह और श्रीदेवी ने अपनी पुत्रियों को बॉलीवुड में प्रवेश करवाने से पहले उन्हें पूरी तरह से बहुप्रचारित किया। मीडिया पर्सन्स को उनकी हर बात की जानकारी दी गई जिसके चलते यह दोनों पिछले दो वर्षों से दर्शकों की नजरों में हैं। आजकल एक कहावत बहुत मशूहर है कि जो दिखता है वो बिकता है। श्रीदेवी और अमृता सिंह ने भी इसी पर अमल किया है। लेकिन वे शायद यह भूल गई हैं कि प्रचार के जरिए खरीदी गई सफलता स्थायी नहीं होती है। दर्शक एक-दो फिल्मों में तो उन्हें पसन्द कर लेगा लेकिन तीसरी फिल्म में यदि उन्हें इन दोनों नायिकाओं से अभिनय देखने को नहीं मिला तो निश्चित रूप से उन्हें असफलता का सामना करना पड़ेगा।

bollywood,jhanvi kapoor,sara ali khan,sridevi,Amrita Singh,saif ali khan,gossipss,entertainment

बॉलीवुड में इन दिनों कई युवा तारिकाएँ दर्शकों को अपने साथ जोडऩे में सफल हुई हैं। इनमें सबसे पहले पायदान हैं आलिया भट्ट, जो स्वयं एक बड़े निर्माता निर्देशक की बेटी हैं। इन्होंने अपनी सफलता को अपने अभिनय से मांजा है, जिसके चलते आज वे शिखर पर हैं। लेकिन क्या जाह्नवी कपूर और सारा अली खान आलिया भट्ट से प्रेरित होंगी यह प्रश्न वक्त के गर्भ में छिपा है। वह दिन दूर नहीं जब इनकी फिल्में दर्शकों की अदालत में होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर