न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पद्मावत' फिल्म देखने के बाद दिग्गज लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने बोली इतनी बड़ी बात...

दिग्गज लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ बुधवार रात संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म 'पद्मावत' देखी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jan 2018 5:42:56

'पद्मावत' फिल्म देखने के बाद दिग्गज लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने बोली इतनी बड़ी बात...

करणी सेना के भारी विरोध के चलते पद्मावत गुरुवार को देश के चार राज्यों को छोडक़र समस्त भारत में प्रदर्शित हो गई। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला और कमाई के मामले में इस फिल्म ने बॉलीवुड के तीनों खानों के साथ अक्षय, ऋतिक तक को पीछे छोडऩे में कामयाबी प्राप्त की है।

फिल्म निर्माण कम्पनी वॉयकॉम 18 ने जानकारी दी है कि ओपनिंग के दिन इस फिल्म को 10 लाख से ज्यादा दर्शकों ने देखा है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्साह रहा है। वही बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी इस फिल्म देखी और अपना अनुभव शेयर किया।

दिग्गज लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ बुधवार रात संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म 'पद्मावत' देखी और उनका अनुभव पूरी तरह अलग रहा। उन्होंने सवाल किया कि प्रदर्शनकारी इस फिल्म के खिलाफ क्यों हैं, क्योंकि यह फिल्म तो 'राजपूत समुदाय के शौर्य और मूल्यों की गाथा है।'

अख्तर ने कहा, "मैंने फिल्म देखी और मुझे लगता है कि यह हाल के दिनों में भारतीय सिनेमा की एक सफल उपलब्धि है। मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि विरोध करने वाले लोग किस चीज का विरोध कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "यह फिल्म राजपूत समुदाय के शौर्य और मूल्यों की शुद्ध रूप से एक जोशपूर्ण गाथा है। यदि कोई यह कहता है कि यह फिल्म इस समुदाय (राजपूत) के सम्मान को ठेस पहुंचाती है तो यह इस फिल्म का अपमान है।"

फिल्म देखने के बाद शबाना भी बहुत उत्साहित थीं और उन्होंने कहा कि इसे ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, "यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा जाना चाहिए। 'पद्मावत' देखकर मेरा दिल गर्व से भर उठा। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे हर भारतीय देख सकता है। मैं कहानी में पूरी तरह बह गई। यह शानदार और बेजोड़ है।"

फिल्म उद्योग से इस फिल्म को उतना समर्थन न मिल पाने के सवाल पर शबाना ने कहा, "निर्देशक और उनकी टीम का समर्थन न करने का फिल्म उद्योग पर जो आरोप लगाया जा रहा है, वह उचित नहीं है। हमें ऐसा करने से रोका गया क्योंकि निर्माताओं का मानना था कि टकराव से बचना ही ठीक है।"

उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि जब राजस्थान में संजय लीला भंसाली पर हमला किया गया था, उसी समय प्राथमिकी दर्ज करा दी गई होती तो हालात यहां तक नहीं पहुंच पाते।"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर