न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' का ट्रेलर हुआ आउट, 1967 के युद्ध में कुर्बान शहीदों की कहानी को बयां करेगी ये फिल्म

जाने माने डायरेक्टर जेपी दत्ता की फिल्‍म ‘पलटन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Aug 2018 4:07:38

जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' का ट्रेलर हुआ आउट, 1967 के युद्ध में कुर्बान शहीदों की कहानी को बयां करेगी ये फिल्म

जाने माने डायरेक्टर जेपी दत्ता की फिल्‍म ‘पलटन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये कहानी जेपी दत्ता की पिछली फिल्मों की ‘बॉर्डर’ और ‘एलओसी’ से अलग हटकर उस युद्द की कहानी है जिसे भारतीय सैनिकों ने बिना घोषित लड़ाई के जीत लिया था। ये कहानी उस दौर की है जब चीन ने 1962 में भारत को युद्द में हराकर एक बार फिर कमजोर समझकर दबाने की कोशिश की थी और बदले में मिला था भारतीय सैनिकों से मुंहतोड़ जवाब। जे पी दत्‍ता की यह फिल्‍म 7 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी कई सालों के बाद नजर आने वाले हैं।

पलटन में नजर आएंगे कई सितारे

पलटन में टीवी एक्‍टर गुरमीत चौधरी, अर्जुन रामपाल, सोनू सूद समेत हर्षवर्धन राणे, सिद्धार्थ कपूर और लव सिन्हा भी नजर आएंगे। 3 मिनट 11 सेकंड का यह ट्रेलर काफी दमदार है। जो जंग 1962 में चीन ने शुरू की थी और 1967 में भारत ने खत्‍म, उसकी पूरी झलक इस ट्रेलर में दिखाई गई है।

50 साल बाद इस युद्ध की बहादुरी की कहानियां एक बार फिर आंखों के सामने आएंगी। फिल्‍म का पोस्‍टर पहले ही रिलीज हो चुका था जिसमें कई अलग अलग सितारों की झलक दिखाई पड़ी थी। पोस्‍टर में एक्‍टर्स भारतीय सेना की वर्दी में नजर आए थे। फिल्म के लिए एक्‍टर्स ने सेना की तरह ट्रेनिंग ली है और कड़ी मेहनत की है।

बता दें कि डायरेक्टर जेपी दत्ता वॉर फिल्मों के एकसपर्ट माने जाते हैं। उनकी ये खूबी इस फिल्म के ट्रेलर में भी साफ देखने को मिल रही है। ये फिल्म सिक्किम सीमा पर नाथू ला बॉर्डर को चीन के चंगुल से छुड़ाने की कहानी कह रही है। जेपी दत्ता इस फिल्म के लिए खासे उत्साहित हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा था- ‘अब समय आ गया है कि एक नई कहानी बताई जाए। देश के इतिहास के एक और अध्याय को लोगों के सामने रखा जाए। मैं ‘पलटन’ को पेश कर रहा हूं। यह फिल्म और इसका विषय मेरे दिल के बेहद करीब है और मैं इसके लिए बेहद उत्साहित हूं।’

फिल्म में टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी नजर आने वाली हैं साथ ही उनके अलावा सोनल चौहान और ईशा गुप्ता भी अहम रोल में है। दीपिका टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का से मशहूर हुईं थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक