न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ईशान-मालविका ने दिल्ली में किया ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ का प्रमोशन, देखे तस्वीरे

शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की डेब्यू फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ है। इस फिल्म में उनके साथ मालविका मोहनन अहम किरदार में नजर आने वाली हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Apr 2018 4:32:13

ईशान-मालविका ने दिल्ली में किया ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ का प्रमोशन, देखे तस्वीरे

शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की डेब्यू फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ है। इस फिल्म में उनके साथ मालविका मोहनन अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म मुंबई की गलियों में घूमती है। फिल्म की कहानी एक अनाथ भाई-बहन की है। फिल्म का हीरो (ईशान) बेहद गरीब है लेकिन अमीर बनने के ख्वाब देखता रहता है। अमीर बनने की कोशिश में वो गलत संगत में पड़ जाता है और इसका खामियाजा उठाना पड़ता है उसकी बहन (मालविका मोहनन) को। ये फिल्म एक मार्मिक कहानी पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन मशहूर ईरानी निर्देशक माजिद मजीदी ने किया है। ईशान का ‘मुकाबला’ ट्रेक पर किया गया डांस पहले ही काफी फेमस हो चुका है।

bollywood,ishaan khatter,malvika mohanan,majid majidi,beyond the clouds,beyond the clouds movie,beyond the clouds songs,download beyond the clouds

दोनों ही फिल्में कहानी और पटकथा से लेकर अभिनय तक में अलग हैं। दो अलग-अलग स्वाद की ये फिल्में किस तरह दर्शकों को अपनी ओर खींच पाएंगी यह देखने वाली बात होगी। ईशान खट्टर की इस फिल्म के बाद अगली फिल्म जान्हवी कपूर के साथ ‘धडक़’ है। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है और यह फिल्म 20 जुलाई को प्रदर्शित हो गई है। वही फिल्म के प्रमोशन के चलते पूरी टीम पिछले दिनों राजधानी के पंचतारा होटल संग्रीला पहुंचे। यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में फिल्म के डायरेक्टर माजिद मजीदी के साथ दोनों लीड कलाकारों ने मीडिया के साथ खुलकर बातें कीं।

bollywood,ishaan khatter,malvika mohanan,majid majidi,beyond the clouds,beyond the clouds movie,beyond the clouds songs,download beyond the clouds

डायरेक्टर माजिद मजीदी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘मैं बॉलीवुड के दो उभरते एवं बेहद प्रतिभाशाली कलाकारों ईशान खट्टर एवं मालविका मोहनन के साथ काम करके खुद को बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, क्योंकि इन दोनों में मेरी उम्मीदों एवं अपेक्षाओं से कहीं आगे जाकर अपनी जिम्मेदारियों को अंजाम दिया है। हालांकि, दोनों कलाकार बॉलीवुड के कलाकार घरानों से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन फिल्म में इन्हें कास्ट करने से पहले तक मुझे इस सच की कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन, आज मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि ईशान खट्टर एवं मालविका मोहनन दोनों न केवल आनेवाले कल के बॉलीवुड के चमकते सितारे हैं, बल्कि ग्लोबल सिनेमा का भी ये अहम हिस्सा होंगे।’ इस फिल्म का आइडिया कहा से आया? के बारे में पूछने पर डायरेक्टर माजिद मजीदी ने कहा, ‘मैं अपनी हर फिल्म का विषय समाज से ही उठाता हूं। कई बार भ्रमण करने के दौरान भी अच्छी कहानी मिल जाती है, तो कभी समाज में घटने वाली घटनाओं से प्रभावित और प्रेरित हो जाता हूं। मेरी पहले की फिल्मों की ही भांति ‘बियांड दि क्लाउड्स’ भी मेरा एक ऐसा ही सिनेमाई अनुभव है, जो मानवी मूल्यों, प्रेम, दोस्ती और परिवार के संबंध के जड़ों तक जाता है।’

bollywood,ishaan khatter,malvika mohanan,majid majidi,beyond the clouds,beyond the clouds movie,beyond the clouds songs,download beyond the clouds

वहीं, अभिनेता ईशान खट्टर ने कहा, ‘माजिद मजीदी जैसे इंटरनेशनल ख्याति प्राप्त निर्देशक की पहली हिंदी फिल्म का हिस्सा होना ही अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। ‘बियॉन्ड दि क्लाउड्स’ की कहानी मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में भाई-बहन की दिल छू देने वाली कहानी को सामने रखा गया है।’ हिंदी भाषा की फिल्म ‘बियॉन्ड दि क्लाउड्स’ का नाम अंग्रेजी में रखने के बारे में ईशान ने बताया, ‘चूंकि इस फिल्म को पूरे विश्व में प्रदर्शित किया जा रहा है, इसलिए इस फिल्म का नाम ऐसा रखा है, जिसे हर देश का दर्शक समझ सके, लेकिन कोई सख्त या कठिन अंग्रेजी नाम नहीं रखा गया है। यह एक युनिवर्सल फिल्म है।

bollywood,ishaan khatter,malvika mohanan,majid majidi,beyond the clouds,beyond the clouds movie,beyond the clouds songs,download beyond the clouds bollywood,ishaan khatter,malvika mohanan,majid majidi,beyond the clouds,beyond the clouds movie,beyond the clouds songs,download beyond the clouds

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल