न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैंने कीमोथेरपी का चौथा साइक‍ल पूरा कर ल‍िया है..., बीमारी के बाद पहली बार इरफान ने दी इलाज की जानकारी

ने कीमोथेरपी का चौथा साइक‍ल पूरा कर ल‍िया है। मुझे अभी 6 साइकल पूरे करने हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Aug 2018 4:50:08

मैंने कीमोथेरपी का चौथा साइक‍ल पूरा कर ल‍िया है..., बीमारी के बाद पहली बार इरफान ने दी इलाज की जानकारी

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की आने वाली फिल्म 'कारवां' 3 अगस्त को रिलाज हो रही है। जहां एक ओर फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इरफान खान इन दिनों लंदन में अपनी रेयर किस्म की बीमारी 'न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर' का इलाज करा रहे हैं। हाल ही में इरफान ने एक न्यूज एजेंसी एसोस‍िएटेड प्रेस (AP) को दिए एक इंटरव्यू में हेल्थ इलाज की प्रक्रिया के बारे में बात जानकारी दी।

इरफान खान ने बताया, "मैंने कीमोथेरपी का चौथा साइक‍ल पूरा कर ल‍िया है। मुझे अभी 6 साइकल पूरे करने हैं। उसके बाद स्कैन कराना है। तीसरे साइकल के बाद मैंने स्कैन कराया ज‍िसकी र‍िपोर्ट पॉज‍िट‍िव आई है, लेकिन 6 साइकिल के बाद होने वाला स्कैन जरूरी है, तब पता चलेगा आख‍िर कहां पहुंचा हूं। किसी के जीवन की कोई गारंटी नहीं है।"

bollywood,irrfan khan,london,cancer

इरफान खान ने आगे कहा कि 'मेरा दिमाग हमेशा ये बात मुझसे कहता है कि मुझे यह बीमारी है और मैं कुछ ही महीनों या एक साल या दो साल में मर सकता हूं। या फिर मैं इन सब बातों को पूरी तरह अनदेखा करके जिंदगी जिस ओर मुझे ले जाती है मैं वैसे ही जिऊं। जिंदगी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं मानता हूं कि मैं अंधों की रेस में था। जहां मुझे काफी कुछ मिल रहा था लेकिन मैं देख नहीं सका।'

इरफान खान ने आगे कहा कि "आप च‍िंतन करना छोड़ देते ह‍ैं, प्लान‍िंग करना बंद कर देते हैं। आप जीवन के दूसरे पहलुओं पर गौर करने लगते हैं। मुझे जीवन में बहुत कुछ मिला है। इन सबके लिए बस मेरे पास एक ही शब्द है, शुक्र‍िया। मुझे जीवन से कोई इच्छा नहीं है, मुझे कोई प्रार्थना अब नहीं करनी है।"

bollywood,irrfan khan,london,cancer

इंटरव्यू में एक्टर ये पूछा गया, क्या आप इन दिनों स्क्र‍िप्ट पढ़ते हैं? इसके जवाब में इरफान ने इतना कहा, "नहीं, मैं किसी फिल्म की कहानी को नहीं पढ़ रहा हूं, ये सब मेरे लिए बहुत अजीब है। मेरे जीवन में अब कुछ भी तय नहीं है, कब क्या होगी इसका मुझे पता नहीं है। मैनें अपने जीवन के बारे में तमाम चीजें सोचीं थी लेकिन जहां आज हूं। वो कभी ख्याल में भी नहीं आया। मैं अब प्लान‍िंग नहीं करता हूं। ब्रेकफास्ट करता हूं लेकिन उसके बाद क्या करूंगा इसका प्लान नहीं करता।"

इरफान ने आगे कहा, "जैसी चीजें मेरे सामने आ रही हैं। मैं उनके साथ वैसा ही सामने आ रहा हूं। अब किसी चीज की कोई प्लान‍िंग नहीं कर रहा हूं। ये अनुभव नया है और बहुत अच्छा भी।"

इरफान ने कहा, 'प्लान नहीं बनाने से मुझे मदद मिल रही है। मैं तुरंत एक्शन ले रहा हूं और यह अनुभव मजेदार है। कुछ तो जिंदगी में है जिसे मैं याद भी कर रहा हूं। कभी-कभी लगता है कि थोड़ा-बहुत यह सब बनावटी भी है। जिससे कई बार मुझे चिंता भी होती है फिर मुझे लगता कि प्लान बनाना ही शायद मैं मिस कर रहा हूं। मुझे पता है क्योंकि मैं एक ऐसी दुनिया में रहता हूं जहां हर चीजें प्लान के साथ होती हैं। यह काफी अवास्तविक सा है लेकिन जिंदगी ऐसी है, रहस्यय और रोमांच से भरी और जिंदगी के पास आपको देने के लिए काफी कुछ है। हम असल में कोशिश नहीं कर रहे हैं। मैं कोशिश कर रहा हूं और मुझे इससे प्यार है।'

bollywood,irrfan khan,london,cancer

बता दें इरफान खान ने इस दर्दनाक अपनी बीमारी का खुलासा एक ट्वीट करके किया था। इरफान ने ट्वीट कर लिखा था, जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जो आपको आगे लेकर जाती है। मेरी जिंदगी के पिछले कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं। मुझे न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है। लेकिन मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और ताकत ने मुझमें उम्मीद जगाई है। इरफान की फिल्म कारवां बड़े पर्दे पर र‍िलीज होने की जा रही है। वहीं दूसरी ओर इरफान अपनी र‍ियल लाइफ की फिल्म में कई क्र‍िट‍िकल सीन के शॉट दे रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक