न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर, सलमान के बाद चीन में छाएंगे इरफान खान, 'हिन्दी मीडियम' तीसरी फिल्म

वर्ष 2018 के दो महीने में वहाँ पर दो फिल्मों सीक्रेट सुपर स्टार और बजरंगी भाईजान का प्रदर्शन हो चुका है और अब आगामी माह भारत की तीसरी फिल्म ‘हिन्दी मीडियम’ प्रदर्शित होने जा रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Mar 2018 3:25:40

आमिर, सलमान के बाद चीन में छाएंगे इरफान खान, 'हिन्दी मीडियम' तीसरी फिल्म

चीन भारतीय फिल्मों के लिए बड़े मार्केट के रूप में उभर कर सामने आया है। गत वर्ष आमिर खान की फिल्म दंगल से शुरू हुआ यह सफर अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2018 के दो महीने में वहाँ पर दो फिल्मों सीक्रेट सुपर स्टार और बजरंगी भाईजान का प्रदर्शन हो चुका है और अब आगामी माह भारत की तीसरी फिल्म ‘हिन्दी मीडियम’ प्रदर्शित होने जा रही है। इरफान खान और सबा कमर अभिनीत यह फिल्म 4 अप्रैल को चीन में प्रदर्शित होगी। साल 2018 में चीन में रिलीज होने वाली यह तीसरी भारतीय फिल्म है। इस फिल्म का नया पोस्टर भी आउट हो चुका है। मशहूर ट्रेड एनलिस्ट और फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा है ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ 19 जनवरी 2018, बजरंगी भाईजान 2 मार्च 2018 और इसके बाद भारत की तीसरी सबसे ज्यादा पसंद की गई फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ 4 अप्रैल 2018 को चीन में रिलीज होने जा रही है। हिन्दी मीडियम का चीनी भाषा में आधिकारिक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। चीन में प्रदर्शित हुई भारतीय फिल्में बढिय़ा प्रदर्शन कर रही हैं। सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने चीन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। हालांकि अभी तक इसके आधिकारिक आंकड़े 91 करोड़ के ही प्राप्त हो पाए हैं, जो दो दिन पहले के हैं। आमिर खान की दंगल ने गत वर्ष चीन में 1200 करोड़ की कमाई की थी और इस वर्ष प्रदर्शित हुई उनकी सीक्रेट सुपरस्टार ने 40 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में अब यह उम्मीद की जा रही है कि इरफान खान अभिनीत हिन्दी मीडियम चीन में बेहतरीन कारोबार करने में सफल होगी। भारत में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल

UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी

Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब

इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना

10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा

दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें

रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग

हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत

'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...

मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई

'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह