न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

6 अप्रैल को ही रिलीज़ होगी इरफान की 'ब्लैकमेल'

इरफान खान की स्वास्थ्य स्थिति के कारण उनकी आगामी फिल्म 'ब्लैकमेल' की रिलीज टलने की अफवाहों के बीच निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म पूर्व निर्धारित तारीख पर यानी 6 अप्रैल को ही रिलीज होगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Mar 2018 1:05:10

6 अप्रैल को ही रिलीज़ होगी इरफान की 'ब्लैकमेल'

इरफान खान एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग और स्टोरी के साथ ब्लैकमेल फिल्म लेकर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसको लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद फिल्म के पहले गाने ‘हैप्पी हैप्पी‘ को रिलीज किया गया था। वही कुछ दिन पहले फिल्म का एक और नया गाना 'पटोला' रिलीज़ किया गया है। जिसे गुरु रंधावा ने गाया है।

वही कुछ दिन पहले फिल्म के ऐक्टर इरफान खान ने ट्विटर पर अपने एक गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाने की खबर दी थी। जिसके चलतें इरफान खान पिछले कई दिनों से घर पर आराम कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्हें जॉन्डिस होने की खबर आई थी लेकिन बाद में उनका एक ट्वीट फैन्स में चिंता पैदा कर सकता है जिसमें उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में बताया है।

इस पोस्ट में अभिनेता ने लिखा है, ‘कभी-कभी आपकी जिंदगी आपको झटके से उठा देती है। पिछले 15 दिनों से मेरी लाइफ एक सस्पेंस की तरह चल रही है। मुझे नहीं पता था कि जिस खोई हुई कहानियों के पीछे मै भागता रहता हूं ऐसी ही खोई हुई बीमारी तक मै पहुंच जाउंगा। मैंने कभी हार नहीं मानी है और हमेशा अपनी पसंद के लिए लड़ता आया हूं और आगे भी ऐसा ही करूंगा। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं हम सबसे अच्छे तरीके से इससे निपटने की कोशिश कर रहे हैं। तब तक आप लोग कृपया कुछ अंदाजा न लगाएं क्योंकि हफ्ते-दस दिन में जब सभी जांच के रिपोर्ट्स आ जाएंगे तब मैं खुद ही अपनी कहानी आपको बताऊंगा। तब तक के लिए मेरे लिए दुआ करें।’

इरफान खान की स्वास्थ्य स्थिति के कारण उनकी आगामी फिल्म 'ब्लैकमेल' की रिलीज टलने की अफवाहों के बीच निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म पूर्व निर्धारित तारीख पर यानी 6 अप्रैल को ही रिलीज होगी। टी-सीरीज और आरडीपी मोशन पिक्चर्स ने एक बयान के जरिए यह घोषणा की।

इरफान द्वारा उन्हें एक दुर्लभ बीमारी होने की घोषणा किए जाने के बाद मीडिया और उनके प्रशंसकों के बीच उनकी आगामी परियोजनाओं के लटकने की अटकलें लग रही थीं। लेकिन 'ब्लैकमेल' के निर्माताओं ने इरफान से मुलाकात की और इरफान ने कहा कि वह चाहते कि फिल्म को उसी तारीख पर रिलीज किया जाए जो उसके लिए सबसे बेहतर हो। इस पर भूषण कुमार और अभिनय देओ ने इरफान के पेशेवर रवैये की तारीफ की है।

फिल्म के निर्देशक देओ ने कहा, "हम हाल ही में इरफान से मिले थे उन्होंने हमें ब्लैकमेल की शानदार रिलीज को सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उनकी मौजूदा स्वास्थ्य समस्याओं के कारण फिल्म की रिलीज प्रभावित नहीं होनी चाहिए।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह