न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कृष-4 तीन साल बाद, क्या सफल होंगे राकेश रोशन!!

गत सप्ताह अभिनेता ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने अपनी अगली फिल्म कृष-4 को घोषणा की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jan 2018 2:01:24

कृष-4 तीन साल बाद, क्या सफल होंगे राकेश रोशन!!

गत सप्ताह अभिनेता ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने अपनी अगली फिल्म कृष-4 को घोषणा की कि यह फिल्म 2020 क्रिसमिस पर प्रदर्शित होगी अर्थात् पूरे तीन साल इस फिल्म के प्रदर्शन में हैं। ऐसे में एक बड़ा प्रश्न यह उभरता है कि क्या राकेश रोशन को अपनी फिल्म बनाने में इतना वक्त लगेगा या फिर बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ की कमाई के चक्कर में उन्होंने ऐसे वक्त को चुना है। यह सही है कि आने वाले तीन सालों के सभी बड़े त्याहौंरों और वीकेंड पर बॉलीवुड के नामी गिरामी सितारों ने अपनी फिल्मों को प्रदर्शित करने की घोषणा करके स्वयं को दर्शकों और मीडिया की निगाहों में अभी से सुरक्षित कर लिया है। वर्ष में 52 सप्ताह होते हैं जिनमें से सिर्फ 12 सप्ताह ऐसे होते हैं जिनमें त्यौंहार आते हैं। ऐसे में शेष बचे 40 सप्ताहों में क्यों नहीं बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन हो सकता। क्या दर्शक इन सप्ताहों में सिनेमाघर नहीं जाते या फिर सिनेमाघर बंद हो जाते हैं।

कहने को तो कुछ भी कहा जा सकता है लेकिन फिल्मों को इन सप्ताहों में प्रदर्शित करने का सबसे बड़ा कारण इनकी बड़ी लागत है, जिसे निर्माता प्रथम तीन दिन में ही वसूल कर लेना चाहता है और त्यौंहार की छुट्टियों का सप्ताह ही ऐसा होता है जब दर्शकों का हुजूम सिनेमाघरों पर टूटता है। इन अवसरों पर टिकट दरों में भी बेहताशा वृद्धि की जाती है जिसके चलते फिल्म की लागत जल्दी निकल जाती है और फिल्म 200, 300 करोड़ की कमाई कर लेती है। इसके अतिरिक्त जितनी ज्यादा फिल्म की कमाई होती है टीवी अधिकार उतने ही महंगे बिकते हैं। इसका ताजा उदाहरण सलमान खान की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ है जिसके टीवी प्रसारण अधिकार 70 करोड़ की भारी भरकम राशि देकर खरीदे गए हैं।

bollywood,hritik roshan,krrish 4,rakesh roshan,entertainment,gossips

राकेश रोशन की ‘कृष’ सफल फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह नजर आता है। अब तक सीरीज की तीन फिल्में प्रदर्शित हो चुकी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। वैसे भी ऋतिक रोशन के करियर को उनके पिता की फिल्में ही संवारती आयी हैं। जब-जब उनका करियर डांवाडोल होने लगता है राकेश रोशन कोई न कोई फिल्म बना देते हैं। मोहन-जो-दारों की विफलता के बाद अचानक से राकेश रोशन ने बेहद सीमित बजट में बनी फिल्म ‘काबिल’ बनाकर ऋतिक के करियर को डूबने से बचाया था।

इस वक्त ऋतिक रोशन के पास मात्र दो फिल्में—सुपर 30 और यशराज बैनर की अनाम फिल्म। यह दोनों फिल्म 2018 और 2019 में प्रदर्शित होने जा रही हैं। वर्ष में एक फिल्म करने वाले ऋतिक रोशन 2019 की शुरूआत के बाद 2020 के अंत में दिखायी देंगे। ऋतिक दर्शकों के सामने लंबे अन्तराल के बाद आते हैं, जिसका खामियाजा ऋतिक को हमेशा उठाना पड़ा है। आजकल वही सफल है तो लगातार दिखता है। ‘काबिल’ गत वर्ष जनवरी में प्रदर्शित हुई थी और ‘सुपर 30’ इस वर्ष सितम्बर में प्रदर्शित होगी और एक वर्ष के अन्तराल के बाद यशराज की फिल्म का प्रदर्शन होगा। फिल्म की सफलता से दर्शकों में जो क्रेज बनता है वह लंबे अन्तराल के कारण टूट जाता है और ऐसे में यदि आने वाली फिल्म थोड़ी कमजोर हो तो वह असफल हो जाती है।

bollywood,hritik roshan,krrish 4,rakesh roshan,entertainment,gossips

2020 क्रिसमस आने में लंबा समय शेष है। इन तीन वर्षों में बॉलीवुड की दशा और दिशा बदल सकती है। दर्शकों का टेस्ट बदल सकता है। ऐसे में इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि रोशन पिता-पुत्र की यह फिल्म सफल होगी। बॉलीवुड और बॉक्स ऑफिस हमेशा उम्मीद पर चलता है। शायद यही उम्मीद कृष-4 की वैतरणी पार लगाने में सहायक होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल