न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋतिक के साथ भंसाली, एक और पीरियड फिल्म

ऋतिक रोशन के साथ ‘गुजारिश’ जैसा हादसा रचने वाले निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली एक बार फिर से उनके साथ एक और पीरियड ड्रामा फिल्म बनाने की तैयारी में हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 19 Apr 2018 3:18:31

ऋतिक के साथ भंसाली, एक और पीरियड फिल्म

ऋतिक रोशन के साथ ‘गुजारिश’ जैसा हादसा रचने वाले निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली एक बार फिर से उनके साथ एक और पीरियड ड्रामा फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली ‘प्रिंस’ नामक ऐतिहासिक पृष्ठभूमिक पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने ऋतिक से बातचीत की है। हालांकि अभी ऋतिक रोशन ने उन्हें हाँ या ना का कोई जवाब नहीं दिया है।

खबरों की मानें तो संजय फिल्म में ऋतिक को कास्ट करने को लेकर काफी इच्छुक हैं और दोनों के बीच इस रोल को लेकर करीब दो घंटे बातचीत भी चली है। फिलहाल ऋतिक ने अभी फिल्म में अपने किरदार को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। गौरतलब है कि पिछले साल संजय लीला भंसाली की एक और फिल्म में ऋतिक के काम करने की चर्चा थी। उन दिनों कहा जा रहा था कि संजय लीला भंसाली लेखक अमिश त्रिपाठी की किताब ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलूहा’ पर आधारित एक फिल्म बनाने वाले हैं। फिल्म में शिवा के किरदार के लिए वो ऋतिक रोशन को कास्ट करना चाहते थे।

bollywood,Hrithik Roshan,sanjay leela bhansali,period film

अमिश त्रिपाठी की इस पुस्तक पर कभी निर्माता करण जौहर भी फिल्म बनाने की तैयारी में थे। उन्होंने इस उपन्यास पर ‘शुद्धि’ नाम से फिल्म बनाने की घोषणा की थी। इस फिल्म के लिए वे भी सबसे पहले ऋतिक रोशन के पास गए थे। तब इस फिल्म में ऋतिक के साथ करीना कपूर नजर आने वाली थीं। लेकिन बात बनी नहीं। इसके बाद यह फिल्म आमिर खान, सलमान खान और अन्त में वरुण धवन के साथ बनाने की चर्चाएँ हुई लेकिन पाँच साल का समय गुजर जाने के बाद यह मूर्त रूप नहीं ले पाई।

bollywood,Hrithik Roshan,sanjay leela bhansali,period film

गत वर्ष अमिश त्रिपाठी ने अपनी इस फिल्म के अधिकार करण जौहर से वापस ले लिए। बताया जा रहा है कि उसके बाद संजय लीला भंसाली ने इसके अधिकार खरीद लिए हैं। आजकल ऋतिक फिल्म ‘सुपर 30’ की शूटिंग में व्यसत हैं। यह फिल्म पटना के गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन से प्रेरित है। इसके अलावा वो अपनी चर्चित फिल्म सीरीज कृष के चौथे वर्जन में नजर आएंगे। यशराज बैनर की भी एक फिल्म ऋतिक के खाते में है जिसमें वो टाइगर श्रॉफ के साथ काम करते हुए नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल