न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पद्मावत' भंसाली पर पत्थर नहीं फूल बरसाने चाहिए : अभिनेत्री आशा पारेख

भंसाली के काम की प्रशंसा करते हुए आशा ने कहा, मुझ पर विश्वास करो, मैं सो नहीं पा रही हूं। फिल्म देखने के बाद से मैं उसमें खो गई हूं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Jan 2018 4:25:50

'पद्मावत' भंसाली पर पत्थर नहीं फूल बरसाने चाहिए : अभिनेत्री आशा पारेख

दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख का कहना है कि "देश पागल हो गया है"। उन्होंने यह बात संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के संदर्भ में ही है। कुछ दिनों पूर्व भंसाली ने 'पद्मावत' की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की थी, और आशा ने भी उस दौरान फिल्म देखी थी।

भंसाली के काम की प्रशंसा करते हुए आशा ने कहा, "मुझ पर विश्वास करो, मैं सो नहीं पा रही हूं। फिल्म देखने के बाद से मैं उसमें खो गई हूं।" उन्होंने कहा, "उन्होंने कलाकारों से जिस तरह काम कराया है। उसे देख कर मेरे मन करता है कि काश मैं भंसाली की हीरोइन बनने के लिए 30 साल की हो सकती। लेकिन मैं दीपिका पादुकोण को उनके काम के लिए बधाई देना चाहूंगी।" आशा ने गुरुवार को विशेष स्क्रीनिंग के बाद कहा, "अगर आज मुझे रानी पद्मावती पर फिल्म बनानी हो, तो मैं दीपिका को छोड़कर किसी और को फिल्म में नहीं लूंगी।" अभिनेत्री ने कहा, "उनका नृत्य और अभिनय सबकुछ सराहनीय है। रणवीर बुराई का प्रतीक हैं.. फिल्म का हर फ्रेम मोहक है और 'घूमर' नृत्य जिसका सभी ने विरोध किया, वह बहुत सुंदर है!"

bollywood,padmaavat,padmavati,sanjay leela bhansali,asha parekh,deepika padukone,ranveer singh,shahid kapoor

उन्होंने कहा, "मैं हैरान हूं कि करणी सेना शोर क्यों मचा रही है। फिल्म में राजपूतों के खिलाफ कुछ भी नहीं है। भंसाली पहले जैसी सभी फिल्मों की तरह समुदाय की महिमा का बखान कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "भंसाली ने 'पद्मावत' में जो हासिल किया है, उसके लिए इतिहास उन्हें हमेशा याद रखेगा।"

आशा ने कहा, "हां, एक गलती उन्होंने जरूर की। उन्होंने एक ऐसी फिल्म बनाने की हिम्मत की है, जिसे दृष्टिकोण और भव्यता के मामले में मुगल-ए-आजम की प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जा सकता है।" निर्देशक संजय लीला भंसाली ने दीपिका पादुकोण में वहीदा रहमान को साकार किया है और वहीदा 'पद्मावत' की तारीफ करते नहीं थकतीं। "मैं क्या कहूं। मेरे पास शब्द नहीं हैं। यह फिल्म हमेशा याद रखी जाएगी। प्रत्येक फ्रेम परफेक्ट है।"

उन्होंने कहा, "लगता ही नहीं कि कोई चीज असली नहीं है। जिस तरह हर शॉट्स में लाइट्स हैं, ऐसा लगता है कि उसमें कि सी कृत्रिम प्रकाश का इस्तेमाल ही नहीं किया गया है, बल्कि सूर्य, चांद और टॉर्च की रोशनी का इस्तेमाल किया गया है, जो उन दिनों इस्तेमाल की जाती थी।"

वहीदा विशेष रूप से गीत और नृत्य को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "हमारे देश में नाचने और गाने की हमारी समृद्ध परंपरा है। हम हर अवसर पर गाते और नृत्य करते हैं।"

उन्होंने कहा कि हमें भंसाली पर पत्थर नहीं फूल बरसाने चाहिए।

bollywood,padmaavat,padmavati,sanjay leela bhansali,asha parekh,deepika padukone,ranveer singh,shahid kapoor

ऑस्कर में आधिकारिक तौर पर भेजा जाना चाहिए

वही जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी ने भी फिल्म देखने के बाद अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा है की फिल्म बेहतरीन है और भंसाली ने एक नया आयाम रचा है। हिंदी सिनेमा में ऐसी फिल्में कम बनती हैं। शबाना को तो फिल्म इतनी पसंद आ गई है कि उन्होंने कहा है कि इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर में आधिकारिक तौर पर भेजा जाना चाहिए। शबाना का मानना है कि इस फिल्म को देखकर हर भारतीय को गर्व होगा और यह ऐसी फिल्म है जिसे हर भारतीय को देखना ही चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह