न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पद्मावत को पाक‍िस्‍तान में म‍िला प्‍यार, 'यू' प्रमाणपत्र के साथ ब‍िना क‍िसी व‍िवाद के र‍िलीज हुई फ‍िल्‍म

पाक‍िस्‍तान में ये फ‍िल्‍म ब‍िना क‍िसी व‍िवाद के स‍िनेमाघरों में द‍िखाई जा रही है। फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज को पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने बुधवार को आसानी से मंजूरी दे दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Jan 2018 5:55:46

पद्मावत को पाक‍िस्‍तान में म‍िला प्‍यार, 'यू' प्रमाणपत्र के साथ ब‍िना क‍िसी व‍िवाद के र‍िलीज हुई फ‍िल्‍म

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत की र‍िलीज को लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश सह‍ित पूरे देश में व‍िरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हर तरफ करणी सेना के लोग उपद्रव कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरक‍िनार कर कई राज्‍यों में अभी भी पद्मावत फ‍िल्‍म नहीं द‍िखाई जा रही है। इस बीच पद्मावत फ‍िल्‍म के ल‍िए पाकिस्‍तान से एक अच्‍छी खबर आई है। पाक‍िस्‍तान में ये फ‍िल्‍म ब‍िना क‍िसी व‍िवाद के स‍िनेमाघरों में द‍िखाई जा रही है। फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज को पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने बुधवार को आसानी से मंजूरी दे दी। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मोबाशिर हसन ने इस्लामाबाद से सोशल मीडिया के जरिए बताया, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सेंसर (सीबीएफसी) ने 'पद्मावत' को बिना किसी छंटाई के सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए फिट घोषित कर दिया।

फिल्म को 'यू' प्रमाणपत्र दे दिया गया है।

पाकिस्तान के कुछ वितरकों के मुताबिक, फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की नकारात्मक भूमिका के कारण संदेह था। इस बारे में पूछे जाने पर हसन ने कहा, "सीबीएफसी कला, रचनात्मकता और अच्छे मनोरंजन के लिए पक्षपाती नहीं है।" उन्होंने कहा कि फिल्म प्रमाणीकरण के लिए कायद-ए-आजम यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार, इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर वकार अली शाह को सीबीएफसी ने सह-चयनित किया गया। हासन ने कहा, "सह-चयनित सदस्य के पास कोई मतदान अधिकार नहीं था, वे विशेषज्ञ राय के लिए थे।"

पाकिस्तान में एक प्रमुख फिल्म वितरक, एवरेडी ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष सतीश रेड्डी ने आईएएनएस से कहा कि 'पद्मावत' की पहले सप्ताह में 'बहुत मजबूत' प्रतिक्रिया होनी चाहिए। भारत में, फिल्म निर्माताओं को सिनेमाघरों तक फिल्म लाने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी, क्योंकि कुछ राजपूत संगठन कथित ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ के कारण फिल्म की रिलीज के खिलाफ हैं। श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने देश के कुछ हिस्सों में फिल्म रिलीज को रोकने के लिए हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू किया। 'पद्मावत' 16वीं सदी के सूफी कवि मलिक मोहम्मद जायसी का महाकाव्य है। इसमें ही पहली बार रानी 'पद्मावती' का जिक्र किया गया।

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी