न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ganesh Chaturthi 2018: अर्पिता खान के घर पधारे बप्पा, देखिए बहनों ने कैसे किया गणपति का स्वागत, तस्वीरे

गणेशोत्सव का पर्व गणेश चतुर्थी Ganesh Chaturthi 2018 के दिन से शुरू होता हैं और अनंत चतुर्दशी तक चलता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Sep 2018 4:16:40

Ganesh Chaturthi 2018: अर्पिता खान के घर पधारे बप्पा, देखिए बहनों ने कैसे किया गणपति का स्वागत, तस्वीरे

गणेशोत्सव का पर्व गणेश चतुर्थी Ganesh Chaturthi 2018 के दिन से शुरू होता हैं और अनंत चतुर्दशी तक चलता हैं। माना जाता है कि गणेश चतुर्थी के दिन गणपति जी का जन्म हुआ था और इसी दिन गणपति जी की स्थापना की जाती हैं। 10 दिन तक चलने वाला यह पर्व 13 सितम्बर 2018 गुरुवार से प्रारम्भ होकर 23 सितम्बर 2018 रविवार को गणपति विसर्जन के साथ समाप्त होगा। गणेशोत्सव के अंतिम दिन गणपतिजी का व्विसर्जन किया जाता हैं। भगवान गणेश Lord Ganesh को प्रसन्न करने के लिए मोदक के भोग तैयार हो रह हैं तो पूरे देश में गणेश पंडाल भी सज गए हैं, और गणपति (Ganpati) भक्तों के घर विराजने लगे हैं। महाराष्ट्र में इस पर्व की खास रौनक रहती है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाते है। फिल्मों में गणपति के गानों Ganesh Songs से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटी के घर में भगवान गणेश का आना खास महत्व रखता है। सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अपने घर पर गणेश की स्थापना की है, बता दे, आयुष शर्मा से शादी करने के बाद अर्पिता खान का घर बदल गया।

bollywood,arpita khan sharma,alvira agnihotri,ganesh chaturthi 2018,ganpati bappa,ganesh pooja,bollywood ganesh pooja,Salman Khan

अर्पिता का घर बदलने के साथ ही खान परिवार ने यह फैसला किया कि अब वो गणेश चतुर्थी मनाने का स्थान भी बदलेंगे। लगभग 14 सालों में पहली बार बीते साल खान परिवार ने यह फैसला लिया कि बप्पा सलमान खान के घर नहीं बल्कि अर्पिता के घर पधारेंगे। असल में गणपति पूजा का वक्त अर्पिता का सबसे पसंदीदा समय है, जिस कारण खान परिवार ने यह फैसला लिया है। पिछले साल की तरह इस साल भी अर्पिता ने अपने घर पर बप्पा का धूम-धाम से स्वागत किया है और उनकी स्थापना की है।

bollywood,arpita khan sharma,alvira agnihotri,ganesh chaturthi 2018,ganpati bappa,ganesh pooja,bollywood ganesh pooja,Salman Khan

इस मौके पर अर्पिता के घर पर उनकी बहन अलवीरा अग्निहोत्री भी उनके साथ दिखीं। दोनों बहनों ने देसी परिधान पहन रखे थे और इनके चेहरे पर बप्पा के पधारने की खुशी देखने वाली थी। जहां अर्पिता ने अपने हाथों में बाल गणेश को संभाल रखा था, वहीं अलवीरा ने अपने हाथों में पूजा की थाली संभाल रखी थी। आपको बता दें हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान गणपति विसर्जन पर अपने परिवार के साथ होंगे। उन्हें अपनी नई फिल्म 'भारत' की शूटिंग के लिए अबू-धाबी निकलना था लेकिन उन्होंने फिल्म के निर्माताओं से यह साफ कर दिया कि वो गणपति पूजा के बाद ही फिल्म का तीसरा शेड्यूल शुरू करेंगे।

फिल्म 'भारत' के प्रोड्यूसर उनके जीजा अतुल अग्निहोत्री ही हैं। अतुल अच्छी तरह से समझते हैं कि सलमान खान के लिए गणपति पूजा का क्या मतलब है ? इसीलिए उन्होंने तुरंत फिल्म की शूटिंग डेट्स में बदलाव किए और भाईजान को परिवार के साथ वक्त गुजारने का मौका दिया। फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ-साथ जैकी श्रॉफ, कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी हैं।

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा लाए मिट्टी और धागे के बने इको फ्रैंडली गणेश

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन में बिजी हैं। लेकिन दोनों ने ही अपने बिजी शड्यूल में भी बप्पा यानी भगवान गणेश की पूजा का समय निकाला है। इतना ही नहीं दोनों एक तस्वीर में इकोफैंडली गणेश प्रतिमा के साथ नजर आ रहे हैं। वरुण ने बताया कि यह गणेश मिट्टी और धागों से बनाए गए हैं। ये काफी रंगीन हैं और सुंदर भी। अनुष्का ने बताया, 'कलाकार अभिषेक सावंत ने अपनी क्रिएटिविटी नमूना पेश करते हुए यह प्रतिमा बनाई है। इसकी खासियत यह है कि इसमें किया गया काम हमारे देश के कारीगरों की प्रतिभा को बखूबी पेश करता है।' दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया के अकाउंट पर इन रंग-बिरंगे गणपति के साथ फोटो और विडियो भी शेयर किए हैं। अनुष्का ने उम्मीद जताई है कि ,ऐसा करके हम अपने प्लेनेट को और इस पर रहने वाले सभी जीव-जन्तुओं के लिए अच्छा माहौल दे पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक