न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Flashback 2018: इन सितारों के घर गूंजी शहनाई, एक शादी से पहले हुई गर्भवती

आइए डालते हैं एक नजर उन सितारों पर जिन्होंने अभिनय करियर के पीक में होते हुए भी अपना घर बसाना ज्यादा उचित समझा।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 31 Dec 2018 6:47:43

Flashback 2018: इन सितारों के घर गूंजी शहनाई, एक शादी से पहले हुई गर्भवती

बॉलीवुड के लिए वर्ष 2018 बहुत ही स्पेशल रहा। जहाँ एक तरफ हर महीने एक सौ करोडी फिल्म आई, वहीं दूसरी ओर छोटे बजट की कुछ फिल्मों ने जो सफलता प्राप्त की उसने दर्शकों की बदलती पसन्द को रेखांकित किया। विवादों से शुरू हुआ वर्ष 2018 खुशी के माहौल में समाप्त हुआ। इस वर्ष की शुरूआत जबरदस्त सफलता के साथ हुई और अन्त भी भारी सफलता के साथ हुआ। कुछ सितारे हमेशा के लिए खो गए और कुछ ने अपने जीवन को एक डोर में बांधा।

आइए डालते हैं एक नजर उन सितारों पर जिन्होंने अभिनय करियर के पीक में होते हुए भी अपना घर बसाना ज्यादा उचित समझा। यह सभी सितारे शादी के बाद भी रूपहले परदे पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाते नजर आएंगे, ऐसा उन्होंने स्पष्ट तौर पर कह दिया है।

bollywood,flashback 2018,priyanka nick marriage,ranveer singh deepika marriage,rahul mahajan marriage,milind soman marriage,sonam kapoor anand ahuja marriage,kapil sharma marriage

सोनम कपूर-आनन्द आहूजा — बॉलीवुड की सबसे आश्चर्यचकित करने वाली शादी रही सोनम कपूर की। इन्होंने अपने लंबे समय से पुरुष मित्र रहे आनन्द आहूजा के साथ आठ मई, 2018 को अपनी जिन्दगी की डोर बांधी है। आनन्द दिल्ली के व्यवसायी हैं, लेकिन उनका मुम्बई लगातार आना जाना लगा रहता है। सोनम कपूर अभी स्थायी तौर पर दिल्ली नहीं गई हैं। उनका दिल्ली आना जाना लगा रहता है। बॉलीवुड में पिछले 11 साल से सक्रिय सोनम कपूर इतनी जल्दी शादी कर लेंगी किसी को उम्मीद नहीं थी। लेकिन उनका निर्णय बिलकुल सही है।

bollywood,flashback 2018,priyanka nick marriage,ranveer singh deepika marriage,rahul mahajan marriage,milind soman marriage,sonam kapoor anand ahuja marriage,kapil sharma marriage

नेहा धूपिया-अंगद बेदी — इनका विवाह बॉलीवुड के साथ-साथ पूरी दुनिया को आश्चर्य में डालने वाला रहा। इन्होंने सोनम कपूर की शादी के ठीक दो दिन बाद सिख रीति रिवाज से शादी की। 10 मई को हुए इस विवाह को सीक्रेट वेडिंग कहा गया था। कहा जा रहा था कि इन दोनों ने अचानक से विवाह इसलिए किया क्योंकि नेहा धूपिया गर्भवती हो गई थी। कयास सही साबित हुए और नेहा ने 18 नवंबर को बेटी को जन्म दिया।

bollywood,flashback 2018,priyanka nick marriage,ranveer singh deepika marriage,rahul mahajan marriage,milind soman marriage,sonam kapoor anand ahuja marriage,kapil sharma marriage

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण — पिछले छह साल से एक दूसरे के साथ रह रहे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी आखिर में एक होना बेहतर समझा। हर दिलों की धडकन, सभी की पसंदीदा जोडी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की। ज्ञातव्य है कि दीपिका कोंकणी हैं और रणवीर सिंधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी रहने के साथ ही हॉलीवुड फिल्मों के निर्माता भी रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह के पिता मुम्बई के जाने माने प्रोपर्टी डीलर हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला से शुरू हुआ दोनों का इश्क ‘पद्मावत’ के बाद अपने मुकाम पर पहुँचा।

bollywood,flashback 2018,priyanka nick marriage,ranveer singh deepika marriage,rahul mahajan marriage,milind soman marriage,sonam kapoor anand ahuja marriage,kapil sharma marriage

प्रियंका चोपडा-निक जोनस — लंबे समय बाद सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में नजर आने की तैयारी कर रही देसी गर्ल उर्फ प्रियंका चोपडा ने शूटिंग शुरू होने से पूर्व अचानक से भारत को छोड दिया। कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने हॉलीवुड फिल्म के लिए ऐसा किया है। लेकिन वास्तविकता यह थी कि उन्होंने यह कदम अपने विवाह को देखते हुए उठाया।

प्रियंका ने अपने लिए विदेशी दूल्हा हॉलीवुड गायक निक जोनस को चुना। लेकिन शादी की सबसे खास बात यह रही कि प्रियंका ने विदेश में शादी करने के बजाय राजस्थान के जोधपुर शहर में हिन्दू परंपरा और ईसाई रीति-रिवाज से शादी की। उनकी शादी के कार्यक्रम एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक चले थे। शादी को अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं ने कवर किया था।

bollywood,flashback 2018,priyanka nick marriage,ranveer singh deepika marriage,rahul mahajan marriage,milind soman marriage,sonam kapoor anand ahuja marriage,kapil sharma marriage

अवसाद से निकलने के बाद कपिल शर्मा ने की शादी — पिछले छह सात साल से अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को लेकर चर्चाओं में रहने वाले कपिल शर्मा ने अवसाद से निकलने के बाद अपनी महिला मित्र गिन्नी चतरथ के साथ 12 दिसम्बर को जालंधर में पंजाबी रीति रिवाजों के अनुसार शादी की। टीवी जगत ने उनकी शादी में शिरकत की और बॉलीवुड ने उनके मुम्बई रिसेप्शन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर उनके बॉलीवुड में लोकप्रिय होने की मोहर लगाई।

bollywood,flashback 2018,priyanka nick marriage,ranveer singh deepika marriage,rahul mahajan marriage,milind soman marriage,sonam kapoor anand ahuja marriage,kapil sharma marriage

मिलिंद सोमण-अंकिता और हिमेश रेशमिश-सोनिया कपूर — एक तरफ जहाँ इन सितारों की शादियों के बारे में पूर्वानुमान थे, वहीं दूसरी ओर अचानक से मॉडल से अभिनेता बने मिलिंद सोमण ने अपनी उम्र से 23 साल छोटी अंकिता के साथ विवाह करके न सिर्फ मॉडलिंग की दुनिया को अपितु फिल्म जगत को भी हैरत में डाल दिया था। मिलिंद ने 23 अप्रैल को शादी की थी। अभी मिलिंद की शादी के चर्चे समाप्त भी नहीं हुए थे कि अचानक से बॉलीवुड के नायक, सिंगर, संगीतकार, गीतकार हिमेश रेशमिया ने अपनी प्रेमिका सोनिया कपूर के साथ विवाह करके स्वयं को चर्चाओं में ला दिया।

bollywood,flashback 2018,priyanka nick marriage,ranveer singh deepika marriage,rahul mahajan marriage,milind soman marriage,sonam kapoor anand ahuja marriage,kapil sharma marriage

हिमेश रेशमिया पहले से विवाहित थे। उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक दिया है। उन्होंने दूसरी शादी सोनिया कपूर के साथ 11 मई को की।

bollywood,flashback 2018,priyanka nick marriage,ranveer singh deepika marriage,rahul mahajan marriage,milind soman marriage,sonam kapoor anand ahuja marriage,kapil sharma marriage

राहुल महाजन ने की तीसरी शादी — कभी बिग बॉस के घर में रह चुके स्वर्गीय प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन ने इस साल अचानक 20 नवंबर को एक प्राइवेट सेरेमनी में कजाकिस्तान की एक मॉडल से शादी कर ली। उनकी शादी की खबर भी सुर्खियों में रही, क्योंकि यह उनकी तीसरी शादी थी। राहुल इससे पूर्व दो पत्नियों को तलाक दे चुके हैं।

इन चर्चित शादियों के अतिरिक्त भी बॉलीवुड और टीवी जगत की कई हस्तियों ने स्वयं को शादी के बंधन में बांधा जिनमें नाम हैं—रघु राम-नताली डी लुसियो, सुमित व्यास और एकता कौल, प्रिंस नरुला और युविका चौधरी, श्वेता त्रिपाठी और चैतन्य शर्मा, महाक्षय चक्रवती (मिथुन चक्रवर्ती के बेटे) और मदालसा शर्मा, शक्ति अरोडा और नेहा सक्सेना, विविधा कृति और वरुण, गौरव चोपडा और हितिषा, अंकित तिवारी और पल्लवी शुक्ला, सोहैब इब्राहिम और दीपिका कक्कड, मोहित मारवाह और अंकिता मोतीवाला, श्रिया सरन और एंद्रे कोस्चे, कुणाल जय सिंह और भारती कुमार ने शादी की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल