न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Flashback 2018: दीपिका-आलिया ने करी एक फिल्म, फिर भी सुपर सितारा

बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लिए 2018 कुछ खास रहा है। वैसे तो इस वर्ष कई अभिनेत्रियों के लिए यह वर्ष खास रहा, लेकिन जिक्र करना चाहेंगे दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट का जिन्हें इस वर्ष वो सब कुछ मिला, जिसका उन्हें इंतजार था।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 24 Dec 2018 2:17:44

Flashback 2018: दीपिका-आलिया ने करी एक फिल्म, फिर भी सुपर सितारा

बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लिए 2018 कुछ खास रहा है। वैसे तो इस वर्ष कई अभिनेत्रियों के लिए यह वर्ष खास रहा, लेकिन जिक्र करना चाहेंगे दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट का जिन्हें इस वर्ष वो सब कुछ मिला, जिसका उन्हें इंतजार था।

bollywood,flashback 2018,alia bhatt,deepika padukone,raazi,padmavat

आलिया भट्ट ‘राजी’

पिछले छह साल से बॉलीवुड में सक्रिय आलिया भट्ट ने इस वर्ष स्वयं को सुपर सितारों की श्रेणी में शामिल करवाया। उन्होंने बॉलीवुड को दिखाया कि वे अपने दम पर भी फिल्म को सुपरहिट बना सकती हैं। ‘राजी’ इस बात का सबसे बडा उदाहरण बनी। इस फिल्म में वे इकलौती चर्चित सितारा थीं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘राजी’ को दर्शकों ने न सिर्फ पसन्द किया बल्कि यह फिल्म सौ करोडी क्लब में भी शामिल हुई। इस वर्ष आलिया को जहाँ ‘राजी’ मिली, वहीं दूसरी ओर उन्हें अपने सपनों का राजकुमार भी मिला। ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग करते हुए वे रणबीर कपूर के प्रेम में दीवानी हुई। कहा जा रहा है कि जल्द ही यह जोडा शादी के बंधन में बंधेगा। आलिया के पिता महेश भट्ट ने हाल ही में जयपुर में बयान दिया था कि उन्हें आलिया की पसन्द पर गर्व है। वह अपने निर्णय स्वयं ले सकती है। उन्होंने अपने चंद साल के करियर में इतना कमाया है जितना मैंने 50 साल में नहीं कमाया।

bollywood,flashback 2018,alia bhatt,deepika padukone,raazi,padmavat

दीपिका बनी ‘पद्मिनी’, ‘पद्मावत’ को दिलाई सफलता

एक ही फिल्म ‘पद्मावत’ के जरिये दीपिका पादुकोण ने ऐसा धमाका किया कि पूरे वर्ष चर्चा में रही। रानी पद्मावती का किरदार उन्होंने पूरी तरह से डूब कर निभाया और यह उनके करियर की यादगार फिल्म बनी। तमाम विरोध के बावजूद यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म का कुछ राज्यों में प्रदर्शन नहीं हुआ इसके बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड का कारोबार किया। यह इस वर्ष की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी। शाहिद और रणवीर सिंह जैसे अभिनेता होने के बावजूद फिल्म देखने के बाद दीपिका ही याद रहती हैं।

एक तरफ जहाँ उन्होंने परदे पर ‘पद्मिनी’ को साकार किया वहीं दूसरी ओर उन्हें वास्तविक जिन्दगी में भी ‘पद्मिनी’ बनने का सौभाग्य मिला। पिछले 6 साल से अपने सह अभिनेता रणवीर सिंह के प्रेम में दीवानी हुई इस ‘पद्मिनी’ ने नवम्बर माह में उनके साथ विवाह किया। शादी के बाद अब उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला है जिसके अन्तर्गत वे पहली फिल्म ‘छपाक’ के नाम से मेघना गुलजार के निर्देशन में बना रही हैं। इस फिल्म में वे स्वयं लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभायेंगी, जिन पर किसी सिरफिरे ने तेजाब डाल दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'

55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल