न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मणिकर्णिका' का पहला पोस्टर रिलीज़, ऐसी दिखेंगी कंगना रनौत

कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के पहले पोस्टर को रिलीज कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Aug 2018 12:37:13

'मणिकर्णिका' का पहला पोस्टर रिलीज़, ऐसी दिखेंगी कंगना रनौत

कंगना रनौत की फिल्मों का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के पहले पोस्टर को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पहले पोस्टर में कंगना का लुक बेहद शानदार है। इस फिल्म में कंगना रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में नजर आने वाली है। ये एक बेहद महत्वपूर्ण इतिहास का एक ऐसा पन्ना है जिसे दर्शक बार-बार देखना, पढ़ना और सुनना चाहते हैं। अब इसी कहानी को सेल्युलाइड पर दिखाने की तैयारी चल रही है और बॉलीवुड की ‘क्वीन’ जल्द ही रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में दिखने वाली है।

हालांकि शुरू में इस फिल्म को इसी स्वतंत्रता दिवस पर जारी किया जाना था लेकिन अब इसे अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किए जाने की तैयारी चल रही है। ये फिल्म 25 जनवरी साल 2019 को रिलीज की जाएगी, यानि गणतंत्र दिवस के ठीक एक दिन पहले। इस फिल्म को कृष ने निर्देशित किया है। कंगना अपनी इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं और हाल ही में इस फिल्म की कुछ झलकियां देखने के लिए वो प्रोड्यूसर कमल जैन के दफ्तर भी गईं थी। वहां फिल्म की कुछ झलकियां देख वो इतनी उत्साहित हो गईं थी कि उन्होंने अपनी फिल्म के टीजर के लिए 15 अगस्त का ऐलान भी कर दिया था।

बता दें कि कंगना का ये एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। तलवारबाजी से लेकर घुड़सवारी सभी में कंगना ने खुद को बकायदा ट्रेन्ड किया है। फिल्म की शूटिंग के दौरान भी कंगना की सेट से बमुश्किल एक ही फोटो लीक हो सकी थी। अब इस फिल्म के फर्स्टलुक पोस्टर को देख आभास होता है कि वाकई इसके लिए कंगना ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। गौरतलब है कि कंगना रनौत की इस फिल्म को पहले इस साल अप्रैल में रिलीज किया जाना था लेकिन वक्त से पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा न हो पाने के कारण फिल्म की रिलीज को आगे खिसका दिया गया। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अंकिता लोखंडे, सोनू सूद, अतुल कुलकर्णी और जिशु सेनगुप्ता जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘मणिकर्णिका’ के अलावा कंगना राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘मेंटल है क्या’ की शूटिंग में भी बिजी हैं। ये फिल्म भी अगले साल जनवरी महीने में ही रिलीज होनी है। ऐसे में कंगना रनौत के लिए साल 2019 की जनवरी काफी अहम रहने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक