न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' पर लगा कहानी चुराने का इल्जाम, FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के लेखक और पत्रकार पारितोष चक्रवर्ती ने 'बधाई हो' के निर्माता, निर्देशक और लेखक पर उनकी कहानी को चुराकर फिल्म बनाने का आरोप लगाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Oct 2018 10:27:49

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' पर लगा कहानी चुराने का इल्जाम, FIR दर्ज

आयुष्मान खुराना Ayushmann Khurrana और सान्या मल्होत्रा Sanya Malhotra स्टारर फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'बधाई हो Badhaai Ho' का जादू लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है। इस फिल्म ने दशहरे से एक दिन पहले ही सिनेमाघरों में दस्तख दी थी और मात्र 8 दिनों में इस फिल्म ने 66.10 करोड़ का कारोबार कर लिया है। क्रिटिक्स और दर्शकों ने मूवी को बेहद पसंद किया है। इस बीच ''बधाई हो'' कानूनी पचड़े में फंस गई है। फिल्म की कहानी पर एक लेखक ने चोरी का आरोप लगाया है।

छत्तीसगढ़ के लेखक और पत्रकार पारितोष चक्रवर्ती ने 'बधाई हो' के निर्माता, निर्देशक और लेखक पर उनकी कहानी को चुराकर फिल्म बनाने का आरोप लगाया है। पारितोष चक्रवर्ती ने तीनों के खिलाफ रायपुर के पंडरी थाने में FIR दर्ज कराई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पंडरी थाने के प्रभारी सोनल ग्वाला का कहना है कि हमें लिखित शिकायत मिली है। उस पर जांच की जा रही है। शिकायत में पारितोष चक्रवर्ती ने आरोप लगाया है कि 19 साल पहले प्रकाशित उनके कहानी संग्रह 'घर बुनते हुए' में शामिल 'जड़' नामक कहानी को चुराकर फिल्म 'बधाई हो' बनाई गई है।"

उन्होंने कहा, ''साल 1998 में आनंद बाजार पत्रिका समूह की पत्रिका सुनंदा और हिन्दी साप्ताहिक पत्रिका कादम्बिनी में 'जड़' कहानी का बांग्ला अनुवाद छपा था। इस कहानी को बिना इजाजत के फिल्म में हूबहू कॉपी किया गया है।''

बता दें, 18 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म 'बधाई हो' का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है। इसमें आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, सान्या मल्होत्रा और गजराज राव अहम भूमिकाओं में हैं। साल 2015 में तेवर जैसी फिल्म बनाने वाले अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। इस फिल्म को क्रिटिक्स की वाहवाही तो नहीं नहीं मिली थी लेकिन फिल्म ने अपनी कमाई से लागत बसूल ली थी। वही फिल्म जिस तरह दूसरे हफ्ते में कमाई कर रही है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में ये कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म

20 करोड़ के बजट में बनी "बधाई हो" कमाई के लिहाज से आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। इससे पहले हाल ही में रिलीज हुई थ्रिलर "अंधाधुन" आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म थी। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक "अंधाधुन" ने दूसरे सप्ताह के अंत तक 50.85 करोड़ का कलेक्शन किया। भारत में फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन 61.15 करोड़ रहा।

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक