न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tanushree-Nana Controversy: फराह खान ने दिया नाना पाटेकर का साथ, फोटो शेयर कर लिखा...

फराह ने खुलकर नाना के पक्ष में तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन अप्रत्यक्ष तौर पर नाना का समर्थन किया है। हालांकि, फराह के इस निर्णय से तनुश्री दत्ता भी चकित हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Sep 2018 9:13:45

Tanushree-Nana Controversy: फराह खान ने दिया नाना पाटेकर का साथ, फोटो शेयर कर लिखा...

साल 2005 में अपनी फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में अपने बोल्ड सीन देने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी मचा देने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता Tanushree Dutta इन दिनों एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। इस बार अपनी कोई फिल्म को लेकर नहीं बल्कि नाना पाटेकर Nana Patekar के ऊपर लगाये गए छेड़छाड़ के आरोप के चलते एक बार फिर इस एक्ट्रेस को लाइमलाइट में लाकर खड़ा कर दिया है। तनुश्री दत्ता के आरोपों ने पूरे बॉलीवुड में एक भूचाल सा ला दिया है। तनुश्री ने नाना पाटेकर को लेकर एक इंटरव्यू में कहा है कि नाना पाटेकर का महिलाओं से अभद्रता का लंबा इतिहास रहा है। इंडस्ट्री भी तनुश्री के आरोपों के बाद दो फाड़ नजर आ रही है। कई सेलेब्स तनुश्री के सपोर्ट में सामने आए हैं तो कुछ ने नाना पाटेकर के साथ खड़ा रहने में ही अपनी भलाई समझी है। इन्हीं में कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान भी शामिल हैं। फराह ने खुलकर नाना के पक्ष में तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन अप्रत्यक्ष तौर पर नाना का समर्थन किया है। हालांकि, फराह के इस निर्णय से तनुश्री दत्ता भी चकित हैं।

नाना पाटेकर के वकील राजेंद्र शिरोड़कर ने कहा है, 'तनुश्री ने गलत अरोप लगाए हैं और वह झूठ बोल रही हैं। इसलिए उन्‍हें हमारी तरफ से नोटिस भेजा जा रहा है। हम उन्‍हें आज शाम तक नोटिस भेज देंगे। इसके जरिए हम उनसे उनकी गलत बयानबाजी के लिए माफी मांगने की बात कह रहे हैं।' बता दें कि तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाया कि उन्होंने 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान उनके साथ यौन शोषण किया। नाना ने जबर्दस्ती उस गाने का हिस्सा बनने की बात की जिसमें उनकी जरूरत ही नहीं थी। वहीं, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य से ऐसे स्टेप डालने को कहा जिसके जरिए वो तनुश्री को गलत तरीके से छू सकें।

बता दें कि तुनश्री दत्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि लगभग 10 साल पहले 'हॉर्न ओके प्लीज' नाम की फिल्म में एक स्पेशल गाना करने वाली थीं। जब वो इस गाने की रिहर्सल सेट पर कर रही थीं तो उन्हें नाना पाटेकर की हरकतें ठीक नहीं लगी। इसकी जानकारी जब तनुश्री ने फिल्म के निर्माताओं को दी तो उन्होंने नाना का ही साथ दिया। तनुश्री ने आरोप लगाया है कि नाना पाटेकर के बारे में हर कोई जानता है। उनका बर्ताव औरतों के प्रति अपमानजनक रहा है। इंडस्ट्री के लोग उनके बारे में सब जानते हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस के साथ मार-पीट, छेड़छाड़ की है। औरतों के प्रति उनका व्यवहार हमेशा क्रूर रहा है, लेकिन किसी भी पब्लिकेशन ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं लिखा। तनुश्री ने कहा अकेले नाना ही नहीं बल्कि कई बड़े फिल्ममेकर्स और एक्टर्स का भी महिलाओं को लेकर यही रवैया रहा है, लेकिन एक्टर्स सिर्फ ये सोचकर चुप्पी साध लेते हैं कि कुछ कहने का सीधा असर उनके करियर पर पड़ेगा। तनुश्री के मसले पर जहां अमिताभ बच्चन, आमिर खान और सलमान खान जैसे सितारों ने चुप्पी साध ली है, वहीं ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर, सोनम के आहूजा, श्रुति सेठ, फरहान अख्तर, ट्विंकल खन्ना और अनुराग कश्यप जैसे सेलेब्स खुलकर तनुश्री के पक्ष में आकर खड़े भी हुए हैं।

बता दें कि तनुश्री दत्ता के इन आरोपों पर अब नाना पाटेकर का भी बयान सामने आ चुका है। नाना पाटेकर का कहना है कि तनुश्री का आरोप बेबुनियाद हैं और इस मामले को लेकर मैं कोर्ट तक जाऊंगा। नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता के आरोपों के जवाब में टाइम्स नाउ से कहा कि वे उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही के बारे में सोच रहे हैं और उस समय मौजूद फिल्म यूनिट से भी उन्हें सपोर्ट मिल रहा है। नाना पाटेकर ने कहा, "यौन उत्पीड़न से आपका क्या मतलब है? उस समय सेट पर मेरे साथ 50-100 लोग मौजूद थे। मैं देखूंगा कि इस पर क्या कानूनी कार्यवाही हो सकती है। लोग कुछ भी कह सकते हैं। मैं अपना काम करना जारी रखूंगा।" तनुश्री दत्ता ने उनके चैरिटी वर्क को लेकर भी उंगली उठाई थी और कहा था कि वे अपने खराब व्यवहार को छिपाने के लिए इनका इस्तेमाल कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक