न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL के खुमार में चर्चित सितारों की फिल्में, क्या होंगी सफल

परीक्षाओं का दौर समाप्ति पर है और आईपीएल का दौर शुरू हो चुका है। यह ऐसा सीजन है जिसमें फिल्मकार अपनी फिल्मों का प्रदर्शन करना पसन्द नहीं करते हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 08 Apr 2018 11:02:37

IPL के खुमार में चर्चित सितारों की फिल्में, क्या होंगी सफल

परीक्षाओं का दौर समाप्ति पर है और आईपीएल का दौर शुरू हो चुका है। यह ऐसा सीजन है जिसमें फिल्मकार अपनी फिल्मों का प्रदर्शन करना पसन्द नहीं करते हैं। आईपीएल के शुरूआती दौर का समय ऐसा था जब फिल्मों को असफलता मिली थी, लेकिन जैसे-जैसे वक्त गुजरता गया फिल्मों की असफलता का क्रम कम होता गया। आईपीएल 2018 शुरू हो चुका है और इस सप्ताह प्रदर्शित हुई दोनों फिल्मों—ब्लैकमेल और मिसिंग—को दर्शकों ने नकार दिया है। हालांकि आईपीएल से एक सप्ताह पूर्व प्रदर्शित हुई बागी-2 अभी भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त कर रही है। आइए डालते हैं एक नजर उन फिल्मों पर जो आईपीएल के दौरान प्रदर्शित होने जा रही हैं और जिनमें बड़े सितारे काम कर रहे हैं। क्या यह फिल्में सफल होंगी यह एक विचारणीय प्रश्न है—

bollywood,ipl 2018,bollywood movies,varun dhawan october,october movie,download october,rishi kapoor,amitabh bachchan 102 not out,102 not out,102 not out movie,download 102 not out,ali bhatt,raazi,raazi movie,download raazi

13 अप्रैल अक्टूबर (वरुण धवन, बनिता संधू, शूजित सरकार)

आगामी सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन, बनिता संधू स्टारर शूजित सरकार की फिल्म ‘अक्टूबर’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। अपने ट्रेलर के बूते ही यह फिल्म चर्चा में आ गई है। एक अरसे बाद बॉलीवुड में प्रेम कहानी आ रही है जिसका संगीत सशक्त है। वैसे भी प्रेम कहानियों में संगीत की अपनी महत्त्वता है। शूजित सरकार की पिछली फिल्मों पिंक, पीकू ने दर्शकों को रोमांचित किया था। ऐसे में उम्मीद है यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चमत्कारी सिद्ध होगी। वहीं दूसरी ओर वरुण धवन का ट्रैक रिकॉर्ड 100 प्रतिशत सफल है। अपने करियर में उन्होंने 9 फिल्में दी हैं और सभी सुपरहिट।

bollywood,ipl 2018,bollywood movies,varun dhawan october,october movie,download october,rishi kapoor,amitabh bachchan 102 not out,102 not out,102 not out movie,download 102 not out,ali bhatt,raazi,raazi movie,download raazi

4 मई 102 नॉट आउट (अमिताभ, ऋषिकपूर, उमेश शुक्ला)

आईपीएल के 28वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर अभिनीत फिल्म 102 नॉट आउट का प्रदर्शन होगा। बुजुर्ग पिता-पुत्र की कहानी पर बनी यह कॉमेडी जोनर की फिल्म है जिसने अपने ट्रेलर से दर्शकों को खासा गुदगुदाया है। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस आशान्वित नजर आ रहा है। कॉमेडी फिल्में हमेशा पसन्द की जाती रही हैं।

102 नॉट आउट में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर 28 साल बाद एक साथ परदे पर नजर आएंगे। वर्तमान में यह दोनों सितारे अपने दमदार किरदारों के चलते सफलता के घोड़े पर सवार हैं। अमिताभ के पदचिह्नों पर चलते हुए ऋषि कपूर ने भी स्वयं को चरित्र भूमिकाओं में पूरी तरह से डुबो दिया है। ऋषि अमिताभ के बाद फिल्मकारों की पहली पसन्द होते हैं। निर्देशक उमेश शुक्ला इससे पहले ओएमजी (ओ माइ गॉड) बना चुके हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर आईपीएल सीजन में ही तहलका मचाया था।

bollywood,ipl 2018,bollywood movies,varun dhawan october,october movie,download october,rishi kapoor,amitabh bachchan 102 not out,102 not out,102 not out movie,download 102 not out,ali bhatt,raazi,raazi movie,download raazi

11 मई राजी (आलिया भट्ट मेघना गुलजार)

हिन्दी सिनेमा में आलिया भट्ट ने महज पांच साल के करियर में स्वयं को श्रेष्ठ अभिनेत्रियों में शुमार कराया है। 2016 के बाद आलिया दर्शकों के सामने ‘राजी’ लेकर आ रही हैं। इस फिल्म में उन्होंने कश्मीरी युवा लडक़ी की भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है जिन्होंने पिछली फिल्म ‘तलवार’ बनाई थी। आलिया के साथ इसमें विक्की कौशल नजर आएंगे जो मसान में बेहतरीन अभिनय के लिए याद किए जाते हैं।

हालांकि 7 अप्रैल से लेकर 11 मई तक सिर्फ यह तीन फिल्में ही प्रदर्शित नहीं हो रही हैं। 20 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर आठ फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है। यह बॉलीवुड की हिम्मत है कि वह इस कठिन दौर में भी एक साथ इतनी फिल्मों का प्रदर्शन कर रहा है। रही इन तीन फिल्मों की बात तो इसमें बड़े सितारों के साथ बड़ा प्रोडक्शन और बड़ा निर्देशक है ऐसे में इन फिल्मों की सफलता असफलता पर सबकी नजर लगी हुई है। देखते हैं क्या यह फिल्में आईपीएल को हराने में कामयाब होती हैं।

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह