'एम एस धोनी' और 'बागी 2' जैसी फिल्मों में नज़र आ चूकी बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ( Disha Patani ) अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया ( Social Media ) पर चर्चा में बनी रहती है। वही दिवाली ( Diwali ) पर एक बार फिर अपने एक फोटोशूट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है।
दरअसल एक फैशन ब्रांड के लिए करवाए फोटो शूट में दीवाली थीम का इस्तेमाल किया जिसमे दिशा रिवीलिंग ड्रेस पहने नज़र आईं। इस तस्वीर में पाटनी के हाथ में एक दीया भी है और यही लोगों के गुस्से का कारण बना। दिशा की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर डालते ही कई लोगों ने पहले तो इसकी तारीफ की लेकिन कई लोगों ने इसे दीपावली के पावन त्योहार के साथ भद्दा मज़ाक बताया।














