न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पलटन' के टाइटल ट्रैक ‘पलटन ओ पलटन, तेरे लिए लाए हम तन मन..वंदे मातरम’ के साथ मनाएं आजादी का जश्न

जेपी दत्ता अपनी नई फिल्म ‘पलटन’ के जरिए एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Aug 2018 9:19:49

'पलटन' के टाइटल ट्रैक ‘पलटन ओ पलटन, तेरे लिए लाए हम तन मन..वंदे मातरम’ के साथ मनाएं आजादी का जश्न

जेपी दत्ता अपनी नई फिल्म ‘पलटन’ के जरिए एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था और अब फिल्म का पहला गाना रिलीज़ किया गया है। रिलीज होने के कुछ ही देर में इस फिल्म को लगभग 21 लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे। इस मल्टीस्टारर फिल्म के जरिए साल 1967 में हुई भारत-चीन युद्ध की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्‍म का यह पहला गाना इसका टाइटल ट्रैक भी है। गाने के वीडियो में आप भारतीय सेना के जवानों के रूप में नजर आ रहे सोनू सूद, अर्जुन राजपाल आदि को युद्ध की तैयारी करते हुए देखा जा सकता है। गाने के बोल काफी अच्‍छे हैं। देश के लिए मर मिटने वाले जवानों की कहानी और उनकी मेहनत इस गाने में साफ नजर आ रही है।

जवान कैसे अपने देशवासियों के लिए अपनी जान हथेली पर रखकर देश की सरहदों पर खड़े रहते हैं। ऐसे में इस गाने के बोल कहते हैं, 'पलटन ओ पलटन, तेरे लिए लाए हम तन मन...वंदे मातरम'। आपको याद दिला दें कि इस फिल्‍म में एक बार फिर लेखक जावेद अख्‍तर और संगीतकार अनु मलिक की जोड़ी साथ आई है। इससे पहले इस जोड़ी ने जेपी दत्ता की फिल्‍म 'बोर्डर' (1997) और फिर 'एलओसी कारगिल' (2003) में भी अपनी कलम और संगीत का जादू दिखाया था। इस गाने को गाया है दिव्‍या कुमार, इरफान, आदर्श और खुदा बख्‍श ने। लगभग 15 सालों बाद अनु मलिक, जावेद अख्‍तर और जेपी दत्ता की जोड़ी 'पलटन' के लिए फिर से साथ आई है। इस गाने की शूटिंग लद्दाख में -20 डिग्री टैम्‍प्रेचर में हुई है। इस फिल्म की खासियत यह है कि इसमें आपको एक से बढ़कर एक कलाकार नजर आने वाले है। इस फिल्म के जरिए काफी लम्बे समय के बाद जैकी श्रॉफ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। वहीं अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे, सिद्धार्थ कपूर, लव सिन्हा, ईशा गुप्ता, सोनल चौहान और दीपिका कक्कड़ ने इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक