न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर बिगड़ी दिलीप कुमार की सेहत, निमोनिया की शिकायत के चलते अस्पताल में कराया गया भर्ती

बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार दिलीप कुमार को बीती रात फिर से निमोनिया की शिकायत के चलते एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Oct 2018 3:47:22

फिर बिगड़ी दिलीप कुमार की सेहत, निमोनिया की शिकायत के चलते अस्पताल में कराया गया भर्ती

बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार दिलीप कुमार Dilip Kumar को बीती रात फिर से निमोनिया की शिकायत के चलते एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिलीप कुमार के एक पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने उनके ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके लोगों को इस बात की जानकारी दी है। फैसल फारूकी ने ट्विटर पर लिखा है, ‘मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि दिलीप कुमार साहब को बीती रात फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें एक बार फिर से निमोनिया की शिकायत हुई है, जिसका इलाज चल रहा है। आप सभी उनके लिए प्रार्थना करें। मैं उनके बारे में हर ताजा जानकारी आपको देता रहूंगा।’

bollywood,dilip kumar,dilip kumar admitted in hospital

बता दें कि 5 सितंबर को भी दिलीप कुमार की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सितंबर को दिलीप कुमार के सीने में दर्द और इंफेक्शन की शिकायत थी। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो लगातार ट्वीट के जरिए दिलीप कुमार की सेहत के बारे में जानकारी देती रहती थीं। उस समय भी दिलीप कुमार की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा था। इसके चलते उन्हें तीन दिन तक आईसीयू में रहना पड़ा था। एक महीने बाद फिर से वो अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। बीते सितंबर को जब 95 वर्षीय दिलीप कुमार को भर्ती करवाया गया था उस समय वह नेजल फीड पर थे। उन्हें जो खाना दिया जा रहा था वो भारी मात्रा में उनके फेफड़ों में जमा हो गया था। दिलीप कुमार की सेहत एक बार फिर से बिगड़ जाने से पत्नी सायरा बानो काफी परेशान हैं। यह समय उनके लिए मुश्किलों भरा है और वह सारी कोशिशें कर रही हैं जिससे दिलीप कुमार जल्द ठीक हो जाएं। साथ ही दिलीप कुमार के चाहने वालों से भी वह उम्मीद कर रही हैं कि वे सभी उनकी अच्छी सेहत की कामना करें।

दिलीप कुमार को बॉलीवुड सिनेमा का सबसे बड़ा स्टार माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में 'कोहिनूर', 'मुगल-ए-आजम', 'नया-दौर' और 'राम और श्याम' जैसी क्लासिक फिल्में की हैं। बॉलीवुड के कई सारे कलाकार यह बात खुद स्वीकार करते हैं कि उन्होंने दिलीप कुमार को देखकर अदाकारी करना शुरू किया है। इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी ऐसे कलाकारों में से एक हैं।

दिलीप कुमार की अदाकारी का ही जादू था कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का ट्रेजिडी किंग कहा जाता है। दादा साहब फाल्के और पदम विभूषण का सम्मान प्राप्त कर चुके दिलीप कुमार को अखिरी बार उनके फैंस ने किला नाम की फिल्म में देखा था। दिलीप कुमार और सायरा बानो ने लव मैरिज की थी। शादी के समय दिलीप की उम्र 44 थी, जबकि सायरा की 22 साल की। शादी के इतने साल बाद भी सायरा और दिलीप का रिश्ता उतना ही मजबूत है जो तस्वीरों में साफ दिखाई देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक