न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

धूम-4 में टाइगर श्रॉफ, 2020 में होगा प्रदर्शन!

बॉलीवुड की फिजाओं में इन दिनों टाइगर श्रॉफ की चर्चा आँधी की तरह हो रही है। बहुत से निर्माता अब टाइगर के घर के बाहर कतार बनाकर खड़े नजर आ रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 06 Apr 2018 4:59:43

धूम-4 में टाइगर श्रॉफ, 2020 में होगा प्रदर्शन!

बॉलीवुड की फिजाओं में इन दिनों टाइगर श्रॉफ की चर्चा आँधी की तरह हो रही है। बहुत से निर्माता अब टाइगर के घर के बाहर कतार बनाकर खड़े नजर आ रहे हैं। लेकिन हवाओं में जो बात फैल रही है वह यह है कि टाइगर श्रॉफ को आदित्य चोपड़ा अपने बैनर की सबसे सफल सीरीज ‘धूम’ में लेना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा बागी-2 की अप्रत्याशित सफलता से हैरान हैं। हालांकि टाइगर श्रॉफ उनके बैनर की एक फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ आगामी वर्ष नजर आने वाले हैं लेकिन अब कहा जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा टाइगर श्रॉफ को लेकर ‘धूम-4’ बनाना चाहते हैं। आने वाले समय में टाइगर श्रॉफ ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’, जिसकी शूटिंग इसी महीने शुरू होने जा रही है, ‘रेम्बो’ और ऋतिक रोशन के साथ एक अनाम फिल्म में नजर आएंगें।

bollywood,dhoom 4,tiger shroff,aamir khan,Hrithik Roshan,dhoom 4 trailer,dhoom 4 movie,dhoom 4 films,download dhoom 4

सूत्रों ने बताया है कि टाइगर श्रॉफ के नाम पर ‘धूम 4’ के लिए गंभीरता से विचार किया जा रहा है। धूम सीरीज स्टंट्स और स्टाइल के लिए जानी जाती है और इसमें अब तक बड़े सितारों—जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान ने काम किया है। आमिर खान द्वारा अभिनीत धूम-3 भारत की सर्वाधिक कमाई वाली फिल्मों में तीसरे स्थान पर आती है। आमिर खान के बाद से ही ‘धूम’ सीरीज भव्य और स्टाइलिश बन गई है। यह बड़ा ब्रांड बन चुकी है और अब उसकी आने वाली हर कड़ी ‘फास्ट एण्ड फ्यूचर्स’ की तरह सुपरहिट होगी इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है। धूम सीरीज में अब तक धूम (2004), धूम 2 (2006) और धूम 3 (2013) बन चुकी है। इस सीरीज की तीनों फिल्में सफल रही थीं। धूम में जॉन अब्राहम, धूम 2 में रितिक रोशन और धूम 3 में आमिर खान ने लीड रोल निभाए थे।

bollywood,dhoom 4,tiger shroff,aamir khan,Hrithik Roshan,dhoom 4 trailer,dhoom 4 movie,dhoom 4 films,download dhoom 4

टाइगर श्रॉफ ने जिस अंदाज में बागी-2 में एक्शन दर्शाया है उसे देखते हुए वह ‘धूम’ में नजर आ सकते हैं लेकिन अभी वे इतने बड़े स्टार नहीं हुए हैं जो एक सफल सीरीज के अगले भाग को 400 करोड़ के पास पहुँचाने में कामयाब हो सकें। धूम-4 को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें कई परिवर्तन देखने को मिलेंगे। सबसे बड़ा परिवर्तन इसकी स्टार कास्ट में होगा। इस बार आदित्य चोपड़ा नए सितारों को लेकर इस भव्य फिल्म को बनाना चाहते हैं। आदित्य टाइगर श्रॉफ के साथ किसी और अभिनेता को जोडक़र इस पर 200 करोड़ का दांव लगाने की तैयारी में हैं। अब देखने वाली बात यह है कि क्या वास्तव में बागी-2 की सफलता ने आदित्य को इतना उद्वेलित कर दिया है कि वह टाइगर श्रॉफ पर 200 करोड़ का दांव लगा सकें।

जिस प्रकार हवाओं में टाइगर को लेकर ‘धूम’ को प्रचारित किया जा रहा है उसमें कहा जा रहा है कि यह फिल्म आगामी वर्ष 2019 में फ्लोर पर जाएगी और 2020 में किसी बड़े त्यौंहार या बड़े वीकेंड पर इसका प्रदर्शन किया जाएगा। यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। हो सकता है यह सिर्फ ‘धूम’ को प्रचारित करने का जरिया मात्र हो।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल