न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई के नालासोपारा में रहने वाली दीप्ति बेन मारु ने लगाई दीपिका और रणवीर को मेहंदी, साइन किया यह कॉन्ट्रैक्ट

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की शादी इन दिनों बॉलीवुड का नहीं बल्कि पूरे देश का सबसे चर्चित मुद्दा बना हुआ है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Nov 2018 3:21:08

मुंबई के नालासोपारा में रहने वाली दीप्ति बेन मारु ने लगाई दीपिका और रणवीर को मेहंदी, साइन किया यह कॉन्ट्रैक्ट

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की शादी इन दिनों बॉलीवुड का नहीं बल्कि पूरे देश का सबसे चर्चित मुद्दा बना हुआ है। इटली में दीपिका-रणवीर की शादी (DeepVeer Wedding) के फंक्शन्स धूमधाम से शुरू हो चुके हैं। सेलेब्स अपनी शादी को यादगार और उससे जुड़ी हर एक चीज को एक्सक्लूसिव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। लेकिन शायद उनकी जगह कोई दूसरी लड़की होती तो वह भी यही करती। क्योंकि शादी मौका ही ऐसा होता है। हम यहां जिस चीज की बात कर रहे हैं वो है दीपिका पादुकोण और रणवीर की मेहंदी ( Deepika Padukone Mehandi Ranveer Singh Mehanti )। दीपिका ने अपनी मेहंदी को खास और सबसे अलग बनाने के लिए ऐसा काम किया है कि बस क्या ही तारीफ की जाए।

दीपिका ( Deepika Padukone ) इटली में शादी कर रही हैं। लेकिन मेहंदी आर्टिस्ट को मुंबई से बुलवाया था। दीप्ति बेन मारु नाम की मेहंदी आर्टिस्ट मुंबई के नालासोपारा में रहती हैं। दीपिका ने अपनी मेहंदी की रस्म के लिए दीप्ति को इटली बुलाया था। दीप्ति अपना जरूरी सामान लेकर 11 नवंबर को इटली पहुंच गई थीं। यूं तो मेहंदी लगाना दीप्ति के लिए कोई नया काम नहीं है। लेकिन दीपिका को मेहंदी लगाने से पहले जो शर्त रखी गई थी वो काफी नई थी।

bollywood,deepika padukone,ranveer singh,deepika padukone mehandi,ranveer singh mehandi,ranveer deepika marriage

दरअसल दीप्ति से कहा गया था कि वह दीपिका को जो डिजाइन लगाएंगी उसके बारे में किसी को नहीं बताएंगी। इतना ही नहीं दीप्ति अभी किसी के कॉन्टैक्ट में नहीं वह अपने जब मुंबई लौटेंगी तब ही अपने घरवालों से बातचीत कर पाएंगी। उससे पहले वह बाहर के किसी भी शख्स से बात नहीं कर सकतीं। दीप्ति ने केवल दीपिका पादुकोण को ही नहीं बल्कि रणवीर सिंह को भी मेहंदी लगाई है। अब सभी को इस बात का इंतजार है कि दीपिका और रणवीर कब विराट और अनुष्का की तरह शादी की तस्वीर शेयर करेंगे।

घुटनों पर बैठ रणवीर सिंह ने पहनाई अंगूठी, आंसू न रोक पाईं दीपिका पादुकोण

दीपिका-रणवीर ( Deepika-Ranveer ) ने परिवार की मौजूदगी में सगाई कर ली है। डेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह ने घुटनों पर बैठकर अपनी लेडी लव दीपिका पादुकोण को अंगूठी पहनाई। सगाई के दौरान रणवीर ने दीपिका के लिए एक स्पीच तैयार की, जिससे सुनने के बाद एक्ट्रेस इमोशनल हो गईं। रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के लिए अपने प्यार को कभी नहीं छिपाया है। सगाई के दौरान उन्होंने सभी मेहमानों की मौजूदगी में दीपिका के लिए अपने प्यार को बयां किया। घुटनों पर बैठकर अंगूठी पहनाने के बाद रणवीर ने अपनी स्पीच के जरिए दिल की बात सामने रखी। खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह की बातें सुन दीपिका न सिर्फ इमोशनल हुईं बल्कि अपने आंसू नहीं रोक पाईं। दीपिका को इमोशनल होते देख रणवीर सिंह ने उन्हें गले लगा लिया। सगाई के दौरान दीपिका पादुकोण ने ऑफ व्हाइट ड्रेस, जबकि रणवीर सिंह ने ब्लैक सूट पहना। जोड़ी एक-दम स्टाइलिश लग रही थी। सगाई के अलावा मेंहदी-संगीत सेरेमनी हो चुकी है। दोनों बुधवार को कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी करेंगे जबकि अगले दिन वे पारंपरिक आनंद कारज समारोह में शादी करेंगे। निजी शादी समारोह के बाद यह जोड़ी बेंगलुरू में 21 नंवबर को और मुंबई में 28 नवंबर को रिसेप्शन पार्टी देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल