न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झुलसे हुए चेहरे में दिखेंगी दीपिका, साथ में होंगे विक्रांत मेसी, राजकुमार राव की छुट्टी

हाल ही में शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने मीडिया को दिए अपने एक बयान में कहा था कि वे अपना प्रोडक्शन हाउस खोलने जा रही हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 19 Dec 2018 12:45:08

झुलसे हुए चेहरे में दिखेंगी दीपिका, साथ में होंगे विक्रांत मेसी, राजकुमार राव की छुट्टी

हाल ही में शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने मीडिया को दिए अपने एक बयान में कहा था कि वे अपना प्रोडक्शन हाउस खोलने जा रही हैं और उनके बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म दिल्ली की युवा एसिड अटैक पीडि़ता लक्ष्मी अग्रवाल की बॉयोपिक होगी, जिसमें वे स्वयं लक्ष्मी के किरदार को परदे पर उतारेंगी और इस फिल्म का निर्देशन ‘राजी’ फेम मेघना गुलजार करेंगी। इसके साथ ही यह कहा गया था कि इस फिल्म में दीपिका के सामने राजकुमार राव नजर आएंगे, लेकिन आज फिर एक नया अपडेट इस फिल्म को लेकर प्राप्त हुआ जिसमें कहा गया है कि राजकुमार राव नहीं अपितु न्यूकमर विक्रांत मेसी इस फिल्म में दीपिका के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। इसके साथ ही इस फिल्म का नाम भी तय कर लिया गया है। यह फिल्म ‘छपाक’ के नाम से प्रदर्शित होगी।

कुछ दिनों पहले इस फिल्म को लेकर समाचार आए थे कि इस फिल्म के लीड एक्टर के लिए निर्माताओं को किसी टैलेंट अभिनेता की तलाश है। इस दौड़ में बॉलीवुड के दो सितारे आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव चल रहे थे। इस दौड़ में राजकुमार राव ने अपने समकक्ष सितारे आयुष्मान को पीछे छोड़ दिया है और अब वे दीपिका पादुकोण के साथ इस फिल्म की स्क्रीन साझा करेंगे।

bollywood,deepika padukone,meghna gulzar,acid attack survivor laxmi agarwal,biopic

सूत्रों के मुताबिक, दीपिका और मेघना इस फिल्म के लीड एक्टर के लिए किसी प्रतिभाशाली अभिनेता की तलाश कर रही थीं और राजकुमार राव इन दिनों अपरम्परागत सिनेमा का चेहरा बन चुके हैं इसलिए इस फिल्म में दीपिका के सामने राजकुमार राव को लिया गया है। फिल्म निर्मात्री, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और निर्देशिका मेघना गुलजार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि राजकुमार राव का फिल्म में किरदार कौन सा होगा।

अब इस फिल्म में विक्रांत मेसी नजर आएंगे। मेघना ने एक अखबार को जानकारी दी है कि फिल्म की कास्ट धीरे-धीरे फाइनल हो रही है। विक्रांत वो शख्स है जिनके साथ मैं ‘राजी’ के समय से ही काम करना चाहती थी। उनकी फिल्म ‘ए डेथ इन द गंज’ देखने के बाद मैं उनके साथ काम करने के लिए बेताब हो गई। इस फिल्म में विक्रांत एक नॉर्थ इंडियन लडक़े का किरदार निभाने वाले हैं, जो एसिड वॉयलेंस से जुड़ा कैम्पेन शुरू करता है और इसी दौरान उसकी मुलाकात लक्ष्मी से होती है।

bollywood,deepika padukone,meghna gulzar,acid attack survivor laxmi agarwal,biopic

हाल ही में निकेलोडियन किड्स चॉइस अवॉड्र्स 2018 में दीपिका ने अपनी इस फिल्म के बारे में बताया था कि, ‘आगामी वर्ष की शुरूआत में वे इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। मुझे लगता है कि ये एक ऐसी कहानी है जिसे आम जनता को बताया जाना आवश्यक है । यह बहुत महत्वपूर्ण कहानी है और एक दुखद सच्ची घटना है, उम्मीद है इससे लोग जागरूक होंगे।’

गौरतलब है कि वर्ष 2005 में एक 32 वर्षीय दरिंदे ने लक्ष्मी अग्रवाल पर तेजाब फेंक दिया था, जब वो नई दिल्ली बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थी, जिससे उनका पूरा चेहरा बुरी तरह जल गया था । लक्ष्मी उस वक्त मात्र 15 साल की थीं । हमलावर उसके परिवार को जानता था और लक्ष्मी से शादी करना चाहता था लेकिन लक्ष्मी ने स्पष्ट रूप से इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। वर्तमान में लक्ष्मी अग्रवाल एक एनजीओ चलाती हैं और तेजाब पीडि़ताओं की मदद भी करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम