न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के बाद दीपिका ने शुरू किया अपना बैनर, बॉयोपिक होगी पहली फिल्म

हाल ही में शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अब अभिनय के साथ-साथ फिल्मों का निर्माण भी करेंगी

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 15 Dec 2018 7:22:29

शादी के बाद दीपिका ने शुरू किया अपना बैनर, बॉयोपिक होगी पहली फिल्म

हाल ही में शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अब अभिनय के साथ-साथ फिल्मों का निर्माण भी करेंगी जिसके लिए उन्होंने एसिड अटैक पीडि़ता लक्ष्मी अग्रवाल की जिन्दगी को चुना है। इस बॉयोपिक का निर्देशन मेघना गुलजार करेंगी जिनकी इस वर्ष आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अभिनीत ‘राजी’ प्रदर्शित हुई थी। इस वर्ष दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एकमात्र फिल्म ‘पद्मावत’ का प्रदर्शन हुआ है। इस फिल्म के बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने किसी अन्य फिल्म को साइन नहीं किया है। लेकिन अक्टूबर में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने एक फिल्म साइन करने के साथ-साथ निर्माण की जिम्मेदारी भी उठाई जो कि एसिड अटैक पीडि़त लक्ष्मी अग्रवाल की बॉयोपिक फिल्म है । फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं किया गया है।

bollywood,deepika padukone,accid attack survivor laxmi agarwal,biopic

कुछ दिनों पहले इस फिल्म को लेकर समाचार आए थे कि इस फिल्म के लीड एक्टर के लिए निर्माताओं को किसी टैलेंट अभिनेता की तलाश है। इस दौड़ में बॉलीवुड के दो सितारे आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव चल रहे थे। इस दौड़ में राजकुमार राव ने अपने समकक्ष सितारे आयुष्मान को पीछे छोड़ दिया है और अब वे दीपिका पादुकोण के साथ इस फिल्म की स्क्रीन साझा करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, दीपिका और मेघना इस फिल्म के लीड एक्टर के लिए किसी प्रतिभाशाली अभिनेता की तलाश कर रही थीं और राजकुमार राव इन दिनों अपरम्परागत सिनेमा का चेहरा बन चुके हैं इसलिए इस फिल्म में दीपिका के सामने राजकुमार राव को लिया गया है। फिल्म निर्मात्री, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और निर्देशिका मेघना गुलजार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि राजकुमार राव का फिल्म में किरदार कौन सा होगा।

हाल ही में निकेलोडियन किड्स चॉइस अवॉड्र्स 2018 में दीपिका ने अपनी इस फिल्म के बारे में बताया था कि, ‘आगामी वर्ष की शुरूआत में वे इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। मुझे लगता है कि ये एक ऐसी कहानी है जिसे आम जनता को बताया जाना आवश्यक है । यह बहुत महत्वपूर्ण कहानी है और एक दुखद सच्ची घटना है, उम्मीद है इससे लोग जागरूक होंगे।’

गौरतलब है कि वर्ष 2005 में एक 32 वर्षीय दरिंदे ने लक्ष्मी अग्रवाल पर तेजाब फेंक दिया था, जब वो नई दिल्ली बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थी, जिससे उनका पूरा चेहरा बुरी तरह जल गया था । लक्ष्मी उस वक्त मात्र 15 साल की थीं । हमलावर उसके परिवार को जानता था और लक्ष्मी से शादी करना चाहता था लेकिन लक्ष्मी ने स्पष्ट रूप से इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। वर्तमान में लक्ष्मी अग्रवाल एक एनजीओ चलाती हैं और तेजाब पीडि़ताओं की मदद भी करती हैं।

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक