न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पद्मावत’ का असर - दीपिका उवाच : मेल एक्टर्स को कम करनी होगी फीस

पद्मावत के लिए दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह और शाहिद कपूर से ज्यादा मेहनताना दिया गया है

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 05 Feb 2018 2:05:16

‘पद्मावत’ का असर - दीपिका उवाच : मेल एक्टर्स को कम करनी होगी फीस

निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत की सफलता के बाद दीपिका पादुकोण को ऐसा लगने लगा है कि अब फिल्में सिर्फ नायक के भरोसे नहीं बल्कि नायिका के बलबूते पर सफल होती हैं। शायद इसी सोच के चलते उनका मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में मेल एक्टर्स को अपनी फीस कम करनी होगी। गौरतलब है कि पद्मावत के लिए दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह और शाहिद कपूर से ज्यादा मेहनताना दिया गया है। रणवीर को 8 करोड़ और शाहिद कपूर को 6 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि दीपिका को 11 करोड़ रुपये। नेहा धूपिया के टॉक शो में दीपिका ने माना था कि पद्मावत में उन्हें रणवीर और शाहिद कपूर से ज्यादा फीस मिली है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।

bollywood,bollywood news,padmaavat,padmavati,deepika padukone

हाल ही दिल्ली टाइम्स को दिए अपने एक साक्षात्कार में दीपिका से जब पूछा गया कि आप हीरोइनों की फीस बढ़ाने को लेकर किस तरह की पहल करेंगी। इस पर दीपिका ने कहा—मैं यही कहूंगी कि मेल एक्टर्स को अपनी फीस को कम करना होगा। अगर हम चाहते हैं कि इंडस्ट्री सफल हो, तो मेल एक्टर्स को अपनी फीस कम करनी ही होगी। हाईएस्ट पेड सुनने में अच्छा लगता है, मगर कई बार ये फिल्म पर भार होता है। उनका कहना था कि मैं नहीं जानती कि दूसरी हीरोइनों को कितनी फीस मिल रही है, मगर मुझे जो मिल रही है, उससे मैं बहुत खुश हूँ और मैं इसके काबिल हूँ।

bollywood,bollywood news,padmaavat,padmavati,deepika padukone

अपने साक्षात्कार में उन्होंने यह भी कहा है कि मुझे खुशी इस बात की हैै कि पद्मावत बॉलीवुड की सबसे महंगी नायिका प्रधान फिल्म है, जो अब तक नहीं बनी। ऐसे में इसकी बॉक्स ऑफिस सफलता बहुत मायने रखती है। निर्माता अब देख रहे हैं कि एक हीरोइन को केन्द्र में रखकर भी 200 करोड़ की फिल्म बनाई जा सकती है और वह उसे रिकवर करने की हिम्मत भी रखती है। यह सिर्फ मेरे लिए नहीं है। ‘पद्मावत’ के बाद दूसरी हीरोइनों को लेकर भी महंगी और दमदार विषय वाली फिल्मों का रास्ता खुल जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल

UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी

Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब

इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना

10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा

दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें

रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग

हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत

'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...

मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई

'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह