न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा सबसे मुश्किल था 'पद्मावत' का ये सीन करना..., देखे विडियो

तमाम विवाद और विरोध के बीच देश भर में पद्मावत आज 25 जनवरी को रिलीज हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Jan 2018 4:21:02

दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा सबसे मुश्किल था 'पद्मावत' का ये सीन करना..., देखे विडियो

तमाम विवाद और विरोध के बीच देश भर में पद्मावत आज 25 जनवरी को रिलीज हो गई है। हालांकि कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां स्थिति न सिर्फ चिंताजनक है, बल्कि फिल्म रिलीज न हो पाने की कगार तक पहुंच चुकी है। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से फैसला लिया है कि वो राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और गोवा में फिल्म रिलीज नहीं करेंगे। वही फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। कुछ क्रिटिक्स ने इसे संजय लीला भंसाली की सबसे बेहतरीन फिल्म बताया है। साथ ही ये भी कहा गया है कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जो राजपूतों की भावनाओं को ठेस पहुंचाए। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर ने जबरदस्त एक्टिंग कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 28-30 करोड़ मिलने की उम्मीद है। वैसे तो यह आँकड़ा 45 करोड़ से ऊपर जा सकता था, बशर्ते फिल्म राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और हरियाणा में प्रदर्शित हो जाती। पद्मावत अपने पहले दिन से ही अनुमानित आँकड़ों को प्राप्त करने में सफल हो जाती है तो यह संजय लीला भंसाली निर्देशित पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड को तोडऩे में सफल हो जाएगी।

वही हाल ही में दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया। एक फैन ने पूछा कि आपके लिए फिल्म में सबसे ज्यादा मुश्किल था। इसके जवाब में दीपिका ने बताया कि जौहर का सीन करना। यह मेरे लिए सबसे स्‍पेशल और चैलेंजिंग भी था। ऐसे सीन को शूट करना पूरी जिंदगी के सबसे बेहतरीन पलों में से एक है। राजपूत महिलाओं के ग्रुप के साथ जलती आग की ओर जौहर के लिए बढ़ना, ये सब रोमांचित करने वाला था।

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 2 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। उनकी अन्तिम प्रदर्शित फिल्म संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी थी, जो 2015 में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। ‘पद्मावत’ में भी दीपिका पादुकोण की खूबसूरती और उनके अभिनय के चर्चे हो रहे हैं। फिल्म समीक्षकों ने उनकी अदाकारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। संजय लीला भंसाली ने अपनी ओर दीपिका को बेहद खूबसूरती के साथ पेश किया है।

bollywood,deepika padukone,padmaavat,padmavati,sanjay leela bhansali,gossips,entertainment

फिल्म के तीन महत्त्वपूर्ण किरदार — अलाउद्दीन खिलजी, पद्मावती और राव राजा रतन सिंह —हैं, इनकी भूमिकाएँ रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर ने अभिनीत की हैं। इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं है कि इन तीनों ने अपनी-अपनी भूमिकाओं सशक्तता के साथ परदे पर जीवंत किया है। विशेष रूप से रणवीर सिंह अपनी अदाकारी से अलाउद्दीन खिलजी के किरदार को बड़े परदे पर जीवंत करने में कामयाब रहे हैं। उनके हिस्से में आए कुछ दृश्य ऐसे हैं जहाँ वे बेहद खंूखार दिखते हैं। उनके अभिनय की सफलता में सहायक रहा है उनका मेकअप, जिसके लिए भंसाली की तारीफ करेंगे जो उन्होंने सोचा है।

bollywood,deepika padukone,padmaavat,padmavati,sanjay leela bhansali,gossips,entertainment

बता दें कि 'पद्मावत' तमाम विरोध और प्रदर्शन के बाद आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा के साथ ये फिल्म देशभर के 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। फिल्म का विरोध कर रही करणी सेना ने आज देशव्यापी बंद का ऐलान किया है। विरोध के चलते गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गोवा में सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म नहीं दिखाने का फैसला किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर